लाइव न्यूज़ :

भारत के 107 रन पर तीन विकेट

By भाषा | Updated: December 17, 2020 14:52 IST

Open in App

एडीलेड, 17 दिसंबर आस्ट्रेलिया के खिलाफ दिन रात के टेस्ट के पहले दिन गुरूवार को भारतीय बल्लेबाजों ने शुरूआती दोनों सत्रों में काफी रक्षात्मक खेल दिखाया और चाय के ब्रेक तक तीन विकेट 107 रन पर गंवा दिये ।

चेतेश्वर पुजारा 160 गेंद में 43 रन बनाकर आउट हुए । उन्होंने तीसरे विकेट के लिये कप्तान विराट कोहली के साथ 68 रन की साझेदारी की लेकिन दबाव नहीं हटा सके । कोहली 111 गेंद में 39 रन बनाकर खेल रहे हैं ।

पुजारा ने एक चौका लगाने के लिये 148 गेंदों का इंतजार किया । डिनर के बाद स्पिनर नाथन लियोन ने उन्हें काफी परेशान किया । उन्होंने लियोन को दो चौके लगाये लेकिन उनकी आफ ब्रेक गेंद पर गली में मार्नस लाबुशेन को आसान कैच देकर आउट हुए ।

कोहली और पुजारा के बीच 55 ओवरों में 1 . 94 की औसत से रन बने । पुजारा ने लियोन के सामने पैड को रक्षा कवच की तरह इस्तेमाल किया जबकि कोहली ने फारवर्ड डिफेंस का इस्तेमाल किया ।

इससे पहले सुबह पृथ्वी साव की कमजोर तकनीक की एक बार फिर कलई खुल गई और भारत ने शुरूआती सत्र में दो विकेट 41 रन पर गंवा दिये ।

साव खाता खोले बगैर मैच की दूसरी ही गेंद पर आउट हो गए । उन्हें मिशेल स्टार्क ने बोल्ड किया । साव का खराब फार्म बदस्तूर जारी रहा । फॉर्म में चल रहे शुभमन गिल पर उन्हें तरजीह देने का फैसला वैसे भी चौकाने वाला था ।

सलामी बल्लेबाज मयंक अग्रवाल 40 गेंद में 17 रन बनाकर पैट कमिंस का शिकार हुए ।

आस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज स्टार्क ने 12 ओवर में 26 रन देकर और कमिंस ने 11 ओवर में 12 रन देकर एक एक विकेट लिये । जोश हेजलवुड ने 12 ओवर में 20 रन दिये ।

पुजारा ने सुबह के सत्र में नयी गेंद का बखूबी सामना किया । वह 2018 . 19 की श्रृंखला में भी आस्ट्रेलियाई आक्रमण के सामने चट्टान की तरह खड़े रहते थे । आस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाजों ने हालांकि इतना दबाव बना दिया था कि पुजारा ने एक समय लगातार 34 डॉट गेंदें खेली।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वक्या ईरान और यूएस के बीच सीजफायर बढ़ेगा आगे? डोनाल्ड ट्रंप के बयान से युद्धविराम पर मंडराए अनिश्चितता के बादल

भारतजनगणना और परिसीमन के चक्रव्यूह में महिला आरक्षण बिल! क्या है अब मोदी सरकार की नई रणनीति?

क्राइम अलर्टTCS Nashik Case: धर्म परिवर्तन की शिकायतों से कंपनी का इनकार, जांच के लिए निगरानी पैनल तैयार

क्राइम अलर्टCR Park Double Murder: दिल्ली में डबल मर्डर से सनसनी, बाप-बेटे को को उतारा मौत के घाट; पुलिस खंगाल रही डिटेल्स

भारतTamil Nadu Road Accident: कोयंबटूर में टूरिस्ट बस खाई में गिरी, 9 पर्यटकों की मौत; पीएम और राष्ट्रपति ने जताया दुख

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!