लाइव न्यूज़ :

संजय , हुंडल की हैट्रिक से भारत ने कनाडा को 13 . 1 से हराया

By भाषा | Updated: November 25, 2021 22:27 IST

Open in App

भुवनेश्वर, 25 नवंबर उपकप्तान संजय और अराइजीत सिंह हुंडल की हैट्रिक की मदद से पहले मैच में मिली अप्रत्याशित हार से उबरते हुए गत चैम्पियन भारत ने जूनियर हॉकी विश्व कप के ‘करो या मरो’ के मैच में बृहस्पतिवार को कनाडा को 13 . 1 से हरा दिया ।

भारत को पहले दिन फ्रांस ने 5 . 4 से शिकस्त दी थी । लगातार दूसरे दिन खेलते हुए भारतीय टीम ने आज शुरू ही से आक्रामक तेवर अपनाये और कनाडा को मैच में वापसी का कोई मौका नहीं दिया।

दर्शकों के बिना कलिंगा स्टेडियम पर खेले गए मैच में भारत के लिये संजय ने एक बार फिर हैट्रिक (17वां, 32वां, 59वां मिनट)लगाई । उनके अलावा अराइजीत सिंह हुंडल ने भी तीन गोल (40वां, 50वां, 51वां मिनट) दागे । उत्तम सिंह (छठा और 47वां मिनट)और शारदानंद तिवारी (35वां और 53वां) ने दो दो गोल किये जबकि कप्तान विवेक सागर प्रसाद ने आठवें, मनिंदर सिंह ने 27वें, अभिषेक लाकड़ा ने 55वें मिनट में गोल किये ।

कनाडा के लिये एकमात्र गोल 30वें मिनट में टार्डिफ क्रिस्टोफर ने पेनल्टी कॉर्नर पर दागा ।

इससे पहले अन्य मैचों में अर्जेंटीना ने मिस्र को 14 . 0 से, नीदरलैंड ने कोरिया को 12 . 5 से, स्पेन ने अमेरिका को 17 . 0 से , फ्रांस ने पोलेंड को 7 . 1 से हराया ।

भारत को अब शनिवार को पोलैंड से खेलना है ।फ्रांस पूल बी में दो जीत के बाद शीर्ष पर है जबकि भारत दूसरे स्थान पर है ।

भारत ने शुरू ही से गेंद पर नियंत्रण बनाये रखा और कनाडा के गोल पर लगातार हमले बोले । इसका फल जल्दी ही मिला जब उत्तम ने छठे मिनट में पहला गोल कर दिया । आठवें मिनट में कप्तान विवेक ने एक और गोल करके भारत की बढत दुगुनी कर दी ।

कनाडा को 11वें मिनट में मिले दो पेनल्टी कॉर्नर मिले लेकिन बेकार गए । दूसरे क्वार्टर में संजय ने पेनल्टी स्ट्रोक पर गोल कर दिया । हाफटाइम के दूसरे मिनटमें मनिंदर ने भी गोल दर्ज किया और भारत की बढत 4 . 0 की हो गई ।

इसके बाद भारतीय टीम ने मुड़कर नहीं देखा और हर क्वार्टर में गोल होते चले गए । आखिरी गोल अभिषेक लाकड़ा ने 55वें मिनट में भारत को मिले आठवें पेनल्टी कॉर्नर पर किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतसंविधान संशोधन बिलः पक्ष में 251 और विपक्ष में 185 वोट?, लोकसभा में प्रस्ताव पास और चर्चा शुरू?

भारतअखिलेश यादव ने पूछा- इतनी जल्दी क्या है?, अमित शाह बोले-समाजवादी पार्टी सभी टिकट मुस्लिम महिलाओं को दे, हमें कोई आपत्ति नहीं?, वीडियो

भारतक्या है परिसीमन विधेयक? परिसीमन के नए फॉर्मूले से क्यों बढ़ी क्षेत्रीय दलों की धड़कनें? जानिए आपके राज्य पर क्या होगा असर

भारतParliament Special Session: 3 बिल पेश?, महिला आरक्षण-परिसीमन विधेयक पर बहस शुरू, वीडियो

क्रिकेटदुश्मन से प्यार और अपनों से तकरार?, राहुल-पंत से बहस और किंग कोहली से हंसी-मजाक, वाह रे संजीव गोयनका?, तस्वीरें और वीडियो वायरल

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!