लाइव न्यूज़ :

हजारे ट्रॉफी : पुडुच्चेरी ने तमिलनाडु को एक रन से हराया, मुंबई फिर हारा

By भाषा | Updated: December 12, 2021 18:56 IST

Open in App

तिरूवनंतपुरम, 12 दिसंबर पुडुच्चेरी ने विजय हजारे ट्रॉफी ग्रुप बी के मैच में तमिलनाडु को एक रन से हरा दिया जबकि कर्नाटक ने बड़ौदा को हराकर लगातार तीसरी जीत दर्ज की ।

जीत के लिये वीजेडी प्रणाली से 44 ओवर में 206 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए तमिलनाडु ने नौ विकेट पर 204 रन बनाये । कप्तान एन जगदीशन (64) और दिनेश कार्तिक (65) अर्धशतकों के बावजूद टीम को जीत नहीं दिला सके ।

वहीं गत चैम्पियन मुंबई को बंगाल ने वीजेडी प्रणाली से 67 रन से हराया और अब वह टूर्नामेंट से जल्दी बाहर होने की कगार पर है । शम्स मुलानी की कप्तानी वाली टीम चार मैचों में एक ही जीत दर्ज कर सकी है ।

बंगाल ने पहले बल्लेबाजी करते हुए सात विकेट पर 318 रन बनाये । अनुस्तूप मजूमदार ने 122 गेंद में 110 और शाहबाज अहमद ने 97 गेंद में 106 रन बनाये ।

मुंबई के लिये सूर्यकुमार यादव ने 34 गेंद में 49 और अरमान जाफर ने 69 गेंद में 47 रन बनाये । बाकी बल्लेबाज कोई योगदान नहीं दे सके और मुंबई ने बारिश के कारण खेल रोके जाने पर 41 ओवर में आठविकेट पर 223 रन ही बनाये थे ।

एक अन्य मैच में कर्नाटक ने बड़ौदा को वीजेडी प्रणाली से छह विकेट से हराया । उसकी मैचों में यह तीसरी जीत है और नॉकआउट में प्रवेश की उसकी संभावना प्रबल हो गई है ।

बड़ौदा की टीम 48 . 3 ओवर में 176 रन पर आउटहो गई । जवाब में कर्नाटक ने आसानी से लक्ष्य हासिल कर लिया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतConstitution 131st Amendment Bill: नहीं पारित हो सके विधेयक, पक्ष में 278, विरोध में पड़े 211 वोट, लोकसभा में 489 सदस्यों ने किया मतदान

भारत'महिला आरक्षण के खिलाफ INDI अलायंस': अमित शाह ने लोकसभा में विपक्ष पर जमकर साधा निशाना

भारतसुप्रीम कोर्ट नहीं असम अदालत का रुख करें?, गलत आधार कार्ड जमा करने पर फटकार, पवन खेड़ा को झटका, बीजेपी ने कहा-भगोड़े की तरह छिप रहे हैं?

भारतकर्नाटक में BJP कार्यकर्ता की हत्या के मामले में कांग्रेस विधायक विनय कुलकर्णी और 15 अन्य को आजीवन कारावास की हुई सज़ा

भारत1 अणे मार्ग से सुनहरी बाग रोड स्थित टाइप-8 श्रेणी का 9 नंबर बंगला?, बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!