लाइव न्यूज़ :

हरभजन हमारे स्पिन विभाग को मजबूत करेंगे : मोर्गन

By भाषा | Updated: March 31, 2021 17:39 IST

Open in App

कोलकाता, 31 मार्च अनुभवी ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह को टीम में शामिल करने से भले ही कुछ भृकुटियां तन गयी हों, लेकिन कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान इयोन मोर्गन ने बुधवार को कहा कि आगामी इंडियन प्रीमियर लीग में चेन्नई की धीमी पिचों को ध्यान में रखते हुए इससे उनका स्पिन विभाग मजबूत होगा।

हरभजन (40 वर्ष) ने पिछले साल दुबई में हुए लीग के चरण में नहीं खेलने का फैसला किया था, उन्हें दो बार की आईपीएल चैम्पियन ने दो करोड़ के आधार मूल्य में खरीदा था जबकि नीलामी के पहले दौर में वह बिके नहीं थे।

वह इस तरह कोलकाता के स्पिन विभाग में जुड़ेंगे जिसमें सुनील नारायण, शाकिब अल हसन, कुलदीप यादव और वरूण चक्रवर्ती शामिल हैं।

केकेआर के कप्तान ने वर्चुअल मीडिया कांफ्रेंस में कहा, ‘‘हरभजन को हमारी टीम से जोड़ने से हमारी टीम मजबूत हुई है। जब आप हमारे स्पिन विभाग को पूर्ण रूप से देखोगे तो यह टूर्नामेंट के सर्वश्रेष्ठ में से एक है और यह तथ्यात्मक है। ’’

महामारी के चलते आईपीएल 2021 नौ अप्रैल से 30 मई तक छह स्थलों में आयोजित किया जा रहा है जिसमें कोई भी टीम अपने घरेलू मैदान पर नहीं खेलेगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार के नए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के सामने होंगी कई चुनौतियां, नीतीश कुमार की जगह लेना किसी अग्नि परीक्षा से कम नहीं

बॉलीवुड चुस्की'साउथ के एक फ़िल्ममेकर ने मुझे गलत तरीके से छुआ', अभिनेत्री डेज़ी शाह ने इस असहज घटना का किया खुलासा

विश्व26/11 मुंबई हमले के मास्टरमाइंड हाफ़िज़ सईद का करीबी अमीर हमज़ा 'धुरंधर-स्टाइल' की गोलीबारी में गंभीर रूप से घायल, VIDEO

क्राइम अलर्टJharkhand: महिला डॉक्टर को नशीला पदार्थ खिलाकर बनाया गया हवस का शिकार, आरोपी दानिश गिरफ्तार

भारतमहिला आरक्षण और परिसीमन का पेंच, आसान पॉइंट्स में समझें पूरा विवाद

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!