लाइव न्यूज़ :

फॉर्मूला -1 सर्किट की सीईओ की हत्या, पति ने फिर खुद को भी मारी गोली, जानें क्या है पूरा मामला

By विनीत कुमार | Updated: August 19, 2021 15:35 IST

बेल्जियम की रिपोर्ट के अनुसार नथाली मेलेट और एक अन्य महिला के बीच संबंध थे। इससे नाराज उनके पति ने ये कदम उठाया। फिलहाल मामले की जांच पुलिस कर रही है।

Open in App

मोटरस्पोर्ट की दुनिया ने पूर्व कार रेस ड्राइवर और बेल्जियम के स्पा-फ्रैंकोरचैम्प्स ट्रैक की मुख्य कार्यकारी नथाली मेलेट के निधन पर शोक जताया है और उन्हें श्रद्धांजलि दी है। 

एफ-1 की ओर से मेलेट के निधन पर शोक जताया गया है। एफ-1 की ओर से ट्वीट किया गया, 'हम अपनी साथी नथाली मेलेट के निधन की खबर से दुखी हैं। पूरा फॉर्मूला-1 अपनी श्रद्धांजलि उन्हें दे रहा है। मोटरस्पोर्ट्स की दुनिया ने एक शानदार शख्स को खो दिया है। हम उन्हें हमेशा मिस करेंगे।'

बेल्जियम की मीडिया रिपोर्ट के अनुसार मेलेट और एक अन्य महिला को उनके पति फ्रांज डुबॉइस ने रविवार को गौवे क्षेत्र में गोली मारकर हत्या कर दी थी। साथ ही पति ने खुद को भी गोली मार ली थी। मेलेट की उम्र 61 साल थी। वे बेल्जियम में फॉर्मूला वन सर्किट की डायरेक्टर थीं।

पुलिस ने बाद में बयान में बताया कि दो महिलाओं और एक पुरुष का शव मिला था। इनके शरीर पर गोली लगने के निशान भी मिले थे। 

पुलिस के बयान मुताबिक, 'पुरुष ने जानबूझकर दो महिलाओं के खिलाफ हथियार का इस्तेमाल किया। इसमें से एक उसकी पत्नी थी। दोनों को मारने के बाद उसने खुद को भी गोली मार ली।'

एफ-1 की पूर्व महिला रेसर को पति ने क्यों मारी गोली?

फॉक्स स्पोर्ट्स के अनुसार इस हत्या के पीछे पति की नाराजगी की बात सामने आई है। रिपोर्ट्स के अनुसार पति ने दोनों महिलाओं को हमबिस्तर होते देख लिया था। इसके बाद उसने गुस्से में ये कदम उठाया। हालांकि हत्या की स्पष्ट वजह का खुलासा अभी नहीं हो सका है।

बता दें कि मेलेट ने 33 साल की उम्र में मोटररेसिंग की दुनिया में कदम रखा था। इसके बाद उन्होंने 2006 में अपना पहला फन कप (Fun Cup) जीता। इसी साल वे रोडस्टर कप में उपविजेता भी रहीं।

मेलेट 2016 में स्पा-फ्रैंकोरचैम्प्स का प्रमुख बन गई थीं। सर्किट ने 1925 में अपना पहला ग्रैंड प्रिक्स आयोजित किया था। इसके बाद 1985 के बाद से हर साल इसकी मेजबानी करता रहा है। है। मेलेट ने आने के बाद सर्किट को अपग्रेड करने में अहम भूमिका निभाई थी।

टॅग्स :हत्या
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टAligarh News: कलह, पैसा और कत्ल; बहन का खूनी तांडव, पैसों के लिए भाई की हत्या

क्राइम अलर्टKarnataka: शादीशुदा महिला के प्रेमी संग भागने पर खौफनाक सजा, परिवार वालों ने खिलाया जहर, फिर शव को लगा दी आग

क्राइम अलर्टअम्मा आपको घर पहुंचा दूं, जीशान ने 70 साल की कश्मीरी देवी को भरोसे में लिया और जंगल ले जाकर पत्थर से मार डाला, 2000 रुपये और मोबाइल लूटा?

क्राइम अलर्टबिहार के वैशाली जिले में देवर ने कर दी गर्भवती भाभी की हत्या, मृतका राधा कुमारी का देवर साहिल पटेल के साथ चल रहा था प्रेम प्रसंग

क्राइम अलर्टBihar Crime: स्कूल गार्ड ने 5 साल के बच्चे का पहले रेप किया, फिर काट डाला गला और गुप्तांग, लाश को हॉस्टल की सीढ़ियों पर फेंका

अन्य खेल अधिक खबरें

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य को जल्द से जल्द आजाद करो?, पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के बीच संयुक्त राष्ट्र महासभा में हरीश पर्वतनेनी ने कहा

विश्वX Down: मस्क का 'X' हुआ ठप, हजारों यूजर्स ने की लॉगिन और फीड में दिक्कत की शिकायत

विश्वक्या ईरान की नौसेना वाकई खत्म हो गई? डोनाल्ड ट्रंप के दावे ने बढ़ाई हलचल बोले, "जीत हमारे करीब है"

विश्वआर्टेमिस-2 : चांद पर नासा की नई उड़ान से जुड़े हैं कई मकसद

विश्व26/11 मुंबई हमले के मास्टरमाइंड हाफ़िज़ सईद का करीबी अमीर हमज़ा 'धुरंधर-स्टाइल' की गोलीबारी में गंभीर रूप से घायल, VIDEO