लाइव न्यूज़ :

फ्लेमिंग ने कहा, रवैये में बदलाव से आईपीएल में बदला सीएसके का भाग्य

By भाषा | Updated: April 22, 2021 11:39 IST

Open in App

मुंबई, 22 अप्रैल चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के मुख्य कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा कि रवैये में बदलाव और कुछ प्रमुख खिलाड़ियों के जुड़ने से पिछले इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के खराब प्रदर्शन करने वाली उनकी टीम इस सत्र में लगातार अच्छे परिणाम हासिल कर रही है।

तीन बार की चैंपियन सीएसके की टीम लगातार तीन जीत से शीर्ष पर काबिज है। छह महीने पहले यूएई में वह टूर्नामेंट के इतिहास में पहली बार प्लेआफ में जगह बनाने में नाकाम रही थी।

फ्लेमिंग ने सीएसके की कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ जीत के बाद संवाददाता सम्मेलन में कहा, ''तीन में से तीन मैच में जीत दर्ज करना उम्मीद से अधिक है। हम पांच में से तीन मैच में जीत की उम्मीद लगाये थे। यदि हम अगले दो मैचों में भी जीत हासिल करते हैं तो अच्छा होगा।''

उन्होंने कहा, ''हम विशेषकर जिस तरह से बल्लेबाजी कर रहे हैं उस पर हमें गर्व है। हम इस विभाग में बहुत अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं।''

सैम करेन ने अपनी पिछले साल वाली फार्म बरकरार रखी है जबकि आफ स्पिन आलराउंडर मोईन अली ने तीसरे नंबर के बल्लेबाज के रूप में अपनी भूमिका के साथ पूरा न्याय किया है।

फ्लेमिंग ने कहा, ''हमने कुछ नये खिलाड़ियों को टीम से जोड़ा जिन्होंने अंतर पैदा किया लेकिन रवैये में बदलाव मुख्य कारक है। मुझे लगता है कि इन दोनों से अंतर पैदा हुआ।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वक्या ईरान और यूएस के बीच सीजफायर बढ़ेगा आगे? डोनाल्ड ट्रंप के बयान से युद्धविराम पर मंडराए अनिश्चितता के बादल

भारतजनगणना और परिसीमन के चक्रव्यूह में महिला आरक्षण बिल! क्या है अब मोदी सरकार की नई रणनीति?

क्राइम अलर्टTCS Nashik Case: धर्म परिवर्तन की शिकायतों से कंपनी का इनकार, जांच के लिए निगरानी पैनल तैयार

क्राइम अलर्टCR Park Double Murder: दिल्ली में डबल मर्डर से सनसनी, बाप-बेटे को को उतारा मौत के घाट; पुलिस खंगाल रही डिटेल्स

भारतTamil Nadu Road Accident: कोयंबटूर में टूरिस्ट बस खाई में गिरी, 9 पर्यटकों की मौत; पीएम और राष्ट्रपति ने जताया दुख

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!