लाइव न्यूज़ :

FIFA World Cup Qualifiers Ind vs Afg: गोल करने का एक भी मौका भुना नहीं सकी भारतीय टीम, अफगानिस्तान एक खिलाफ गोल करने में नाकाम

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 22, 2024 13:05 IST

FIFA World Cup Qualifiers India vs Afghanistan: भारत ग्रुप ए में तीन मैचों में चार अंक लेकर दूसरे स्थान पर है जबकि कुवैत के तीन अंक है जिसे कतर ने 3 . 0 से हराया। अफगानिस्तान ग्रुप में चौथे स्थान पर है।

Open in App
ठळक मुद्देडामाक स्टेडियम पर दोनों टीमों ने शुरुआत में काफी आक्रामक खेल दिखाया। अफगानिस्तान ने अपनी रफ्तार और कद काठी के दम पर दबदबा बनाने की कोशिश की।पहली बार अंतिम एकादश में उतरे और अफगान डिफेंस में सेंध मारने की बारंबार कोशिश की।

FIFA World Cup Qualifiers India vs Afghanistan: भारत और अफगानिस्तान ने फीफा विश्व कप 2026 क्वालीफायर में ग्रुप ए में गोलरहित ड्रॉ खेला और दोनों टीमें गोल करने का एक भी मौका भुना नहीं सकी। बृहस्पतिवार को देर रात खेले गए मुकाबले में भारत पहले हाफ में गोल करने के करीब पहुंचा जब मनवीर सिंह ने दो मौके बनाये लेकिन गोल नहीं हो सका। इस मैच के बाद भारत ग्रुप ए में तीन मैचों में चार अंक लेकर दूसरे स्थान पर है जबकि कुवैत के तीन अंक है जिसे कतर ने 3 . 0 से हराया। अफगानिस्तान ग्रुप में चौथे स्थान पर है।

डामाक स्टेडियम पर दोनों टीमों ने शुरुआत में काफी आक्रामक खेल दिखाया। अफगानिस्तान ने अपनी रफ्तार और कद काठी के दम पर दबदबा बनाने की कोशिश की तो भारतीयों की पासिंग अच्छी थी। जनवरी में सीनियर टीम में पदार्पण करने वाले विक्रम प्रताप सिंह पहली बार अंतिम एकादश में उतरे और अफगान डिफेंस में सेंध मारने की बारंबार कोशिश की।

भारत ने पहले ही मिनट से आक्रामक खेल दिखाया और 17वें मिनट में मनवीर अगर गोल कर देते तो भारत को 2026 विश्व कप और 2027 एएफसी एशियाई कप प्रारंभिक संयुक्त क्वालीफिकेशन मैच में दूसरे दौर के बाहरी मुकाबले में बढ़त मिल जाती। अफगानिस्तान ने भी जवाबी हमलों पर मौके बनाये लेकिन भारतीय गोलकीपर गुरप्रीत सिंह संधू ने उन्हें कामयाब नहीं होने दिया।

मनवीर को पहले हाफ में एक मौका और मिला जब लालियांजुआला छांगटे से मिले कॉर्नर पर फुलबैक निखिल पुजारी ने उन्हें क्रॉस दिया लेकिन वह गोल करने में नाकाम रहे। दूसरे हाफ में विक्रम प्रताप ने दो मौके गंवाये । पहले मौके पर गेंद दूर रह गई और दूसरे मौके पर वह सही एंगल बनाने में नाकाम रहे।

टॅग्स :फीफाफीफा विश्व कपटीम इंडियाफुटबॉलअफगानिस्तान
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटक्या महिला प्रीमियर लीग में 5 की जगह 6 टीम खेलेंगी?, आईपीएल टीम पंजाब किंग्स के सह-मालिक मोहित बर्मन ने कहा- हमें भी डब्ल्यूपीएल टीम का भी मालिक बनना?

क्रिकेटतिलक वर्मा की कप्तानी में श्रीलंका दौरे पर जाएंगे वैभव सूर्यवंशी?, भारतीय 'ए' टीम में शामिल, देखिए  ट्राई-सीरीज़ के लिए इंडिया ए टीम

क्रिकेटटी20 बल्लेबाजी स्वरूप में बहुत बदलाव आया, विश्व कप विजेता टीम के पूर्व मुख्य कोच राहुल द्रविड़ ने कहा-वैभव सूर्यवंशी, आयुष म्हात्रे, प्रियांश आर्य ने पावरप्ले ओवर में कर रहे धमाल?

क्राइम अलर्टमैं अनिल शुक्ला और सुरेश आहूजा हूं?, कौन है अफगान नागरिक दिवराज हिरो?, 2009 से आ रहा भारत, गोवा में अरेस्ट

क्रिकेटICC T20I Rankings: आईसीसी T20I रैंकिंग में टीम इंडिया की बादशाहत कायम, इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया क्रमशः दूसरे और तीसरे स्थान पर

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेल'महाराष्ट्र टेनिस क्रिकेट चैंपियंस लीग' का भव्य शुभारंभ?, सुनील गावस्कर, करसन घावरी और अमोल मजूमदार रहे मौजूद

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!