लाइव न्यूज़ :

डूरंड कप फाइनल: मोहम्मडन स्पोर्टिंग को घरेलू माहौल में तीसरे खिताब की आस

By भाषा | Updated: October 2, 2021 21:11 IST

Open in App

कोलकाता, दो अक्टूबर मोहम्मडन स्पोर्टिंग की टीम रविवार को जब यहां के साल्टलेक स्टेडियम में डूरंड कप फाइनल मैच में एफसी गोवा के खिलाफ उतरेगी तब उसकी कोशिश घरेलू परिस्थितियों का फायदा उठाने की होगी।

मोहम्मडन स्पोर्टिंग की टीम 1940 में इस खिताब को जीतने वाली पहली ऐसी टीम बनी थी जिसका सुरक्षाबल से संबंध नहीं है। एशिया के इस सबसे पुराने फुटबॉल टूर्नामेंट का यह खिताब उसने 2013 में दूसरी बार जीता था।

कोलकाता की टीम होने के कारण उन्हें दर्शकों का पूरा साथ मिलेगा।

सेमीफाइनल में उसने एफसी बेंगलुरु यूनाइटेड को 4-2 से हराया था जबकि कई बड़े खिलाड़ियों के बिना उतरी एफसी गोवा ने बेंगलुरु एफसी को सडन डेथ में 7-6 से हराया था।

गोवा के कोच जुआन फर्नांडो ने कहा, ‘‘ मैं खुश हूं क्योंकि हम इस टूर्नामेंट का फाइनल खेल रहे हैं लेकिन मेरे लिए यह अच्छा मौका और अच्छा अनुभव है।’’

 मोहम्मडन स्पोर्टिंग के मुख्य कोच एंड्री चेर्निशोव ने कहा कि एफसी गोवा भारत की सर्वश्रेष्ठ टीमों में से एक हैं।

उन्होंने कहा, ‘यह एक बड़ा मुकाबला होने जा रहा है। हम समर्थकों के लिए तत्पर हैं, यह एक अच्छा खेल होगा। हम इस टीम का सम्मान करते हैं लेकिन उनसे डरते नहीं हैं।

मैच भारतीय समयानुसार शाम छह बजे शुरू होगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटरहाणे-रिंकू फ्लॉप, ग्रीन बने KKR के हीरो, अकेले दम पर KKR को पहुंचाया 180 तक

भारतटीईटी को लेकर संवेदनशील सीएम डॉ. मोहन यादव, प्रदेश सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में लगाई पुनर्विचार याचिका

क्रिकेटVIDEO: अहमदाबाद में GT के खिलाफ कैमरन ग्रीन ने लगाया ऐसा छक्का गेंद सीधे लगी टाटा सिएरा पर, पड़ गया डेंट

क्रिकेटBAN vs NZ 1st ODI: न्यूजीलैंड ने पहले वनडे में बांग्लादेश को 26 रनों से हराया, 3 मैचों की सीरीज में बनाई 1-0 से बढ़त

भारतसंविधान पर आक्रमण था और हमने हरा दिया?, राहुल-प्रियंका गांधी ने कहा-लोकतंत्र-अखंडता के लिए बड़ी जीत, वीडियो

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!