लाइव न्यूज़ :

स्वास्थ्य प्रोटोकॉल को लेकर बीसीसीआई के निर्देशों का क्या शास्त्री और कोहली ने पालन किया?

By भाषा | Updated: September 10, 2021 18:32 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 10 सितंबर भारतीय खेमे में कोरोना संक्रमण के कारण भारत और इंग्लैंड के बीच पांचवां टेस्ट रद्द होने के बाद  मुख्य कोच रवि शास्त्री की किताब के विमोचन के लिये लंदन में आयोजित समारोह पर सवाल उठ रहे हैं चूंकि उसमें स्वास्थ्य सुरक्षा प्रोटोकॉल की अवहेलना की गई थी ।

चौथे टेस्ट से पहले एक पांच सितारा होटल में हुए उस समारोह के बाद शास्त्री, गेंदबाजी कोच भरत अरूण, फील्डिंग कोच आर श्रीधर और फिजियो नितिन पटेल पॉजिटिव पाये गए । इन सभी को टीके की दोनों डोज लग चुकी हैं ।

भारतीय टीम के सहायक फिजियो योगेश परमार भी पॉजिटिव पाये गए हैं जिसके बाद भारतीय टीम ने पांचवां मैच नहीं खेलने का फैसला किया ।

भारतीय कप्तान विराट कोहली और उनके साथी खिलाड़ी उस समारोह में मौजूद थे जिसमें बाहरी मेहमान भी आये थे और ब्रिटेन में नियमों में रियायत के कारण किसी ने भी मास्क नहीं पहन रखा था ।

पता चला है कि शास्त्री या कोहली ने टीम होटल में हुए उस समारोह में भाग लेने के लिये बीसीसीआई से लिखित अनुमति नहीं ली थी ।

बोर्ड के एक सीनियर अधिकारी ने कहा ,‘‘ अध्यक्ष सौरव गांगुली या सचिव जय शाह से अनुमति नहीं ली गई। शायद उन्हें लगा कि ब्रिटेन में स्वास्थ्य सुरक्षा नियमों में ढील है तो अनुमति की जरूरत नहीं है ।’

टीम के प्रशासनिक मैनेजर गिरीश डोंगरे का काम इस तरह के समारोहों के लिये तमाम कागजी कार्रवाई पूरी करना और यह सुनिश्चित करना है कि प्रोटोकॉल का पालन किया जाये ।

अधिकारी ने कहा ,‘‘ टी20 विश्व कप से पहले इस हरकत के लिये शास्त्री या कोहली को सजा मिलने की संभावना नहीं है । उसके बाद शास्त्री जा ही रहे हैं । कोहली कप्तान है तो उसे भी सजा नहीं मिलेगी । डोंगरे से पूछा जा सकता है कि बतौर प्रशासनिक मैनेजर उन्होंने क्या किया ।’’

अधिकारी ने कहा ,‘‘ बीसीसीआई चाहता था कि वे खेलें लेकिन कुछ सीनियर खिलाड़ी इतने डरे हुए थे कि दोनों बोर्ड उनके मानसिक स्वास्थ्य को लेकर चिंतित हो गए । वह दस दिन और पृथकवास और बबल में रहने से डर गए थे । पर उन्होंने उस समय समझदारी क्यों नहीं दिखाई जब शास्त्री की किताब के विमोचन में जाने के लिये हामी भर दी ।’’

अब सवाल यह उठता है कि विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप फाइनल के बाद ऋषभ पंत के पॉजिटिव पाये जाने पर बोर्ड सचिव जय शाह ने खिलाड़ियों को भीड़ से दूर रहने के लिये कहा था , क्या उस पर अमल हुआ ।

अधिकारी ने कहा ,‘‘ ब्रिटेन में नियमों में छूट है लेकिन इस तरह की भीड़ से बचना चाहिये थे । इन लोगों ने समारोह में भाग लिया और संक्रमण के मामले आने पर डर गए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकैबिनेट फैसलाः परिचालन जुलाई 2026 से शुरू और 10,000 रोजगार, एचपीसीएल राजस्थान रिफाइनरी लिमिटेड में निवेश को मंजूरी

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

क्राइम अलर्ट15 फरवरी को चिंगारी भड़की और खतरनाक आग में बदली?, दो बच्चों की मां प्रियंका देवी 56 वर्षीय बहनोई धनिक लाल यादव के साथ फरार, ले गई 4 लाख के जेवर, नकदी-मोबाइल

क्राइम अलर्टक्या पंजाब के बाद बिहार में जॉम्बी ड्रग?, कितना खतरनाक, व्यस्त सड़क पर लड़खड़ाता दिखा शख्स?, वीडियो

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!