लाइव न्यूज़ :

दिल्ली कैपिटल्स ने कोरोना के खिलाफ लड़ाई के लिये डेढ करोड़ रूपये दिये

By भाषा | Updated: April 29, 2021 19:04 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 29 अप्रैल इंडियन प्रीमियर लीग की टीम दिल्ली कैपिटल्स ने कोरोना महामारी के खिलाफ दिल्ली की जंग में सहायता के लिये डेढ करोड़ रूपये दिये ।

इस रकम का इस्तेमाल जरूरी चिकित्सा आपूर्ति, आक्सीजन सिलेंडर और कोविड किट खरीदने में किया जायेगा ।

आईपीएल टीम ने एक बयान में कहा ,‘‘ टीम और इसके संरक्षक जेएसडब्ल्यू फाउंडेशन और जीएमआर वरालक्ष्मी फाउंडेशन ने दिल्ली स्थित एनजीओ हेमकुंट फाउंडेशन और उदय फाउंडेशन को डेढ करोड़ रूपये की वित्तीय सहायता देने की पेशकश की है ।’’

दिल्ली टीम के सीईओ विनोद बिष्ट ने कहा ,‘‘ संकट की इस घड़ी में दिल्ली कैपिटल्स दिल्ली के नागरिकों के साथ खड़ी है जिनका कोरोना महामारी के खिलाफ एक दूसरे की मदद का जज्बा काबिले तारीफ है ।हम उन्हें सहयोग देकर गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार के नए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के सामने होंगी कई चुनौतियां, नीतीश कुमार की जगह लेना किसी अग्नि परीक्षा से कम नहीं

बॉलीवुड चुस्की'साउथ के एक फ़िल्ममेकर ने मुझे गलत तरीके से छुआ', अभिनेत्री डेज़ी शाह ने इस असहज घटना का किया खुलासा

विश्व26/11 मुंबई हमले के मास्टरमाइंड हाफ़िज़ सईद का करीबी अमीर हमज़ा 'धुरंधर-स्टाइल' की गोलीबारी में गंभीर रूप से घायल, VIDEO

क्राइम अलर्टJharkhand: महिला डॉक्टर को नशीला पदार्थ खिलाकर बनाया गया हवस का शिकार, आरोपी दानिश गिरफ्तार

भारतमहिला आरक्षण और परिसीमन का पेंच, आसान पॉइंट्स में समझें पूरा विवाद

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!