लाइव न्यूज़ :

बराबरी के मुकाबले में एक दूसरे पर भारी पड़ने की कोशिश करेंगे दिल्ली और आरसीबी

By भाषा | Updated: April 26, 2021 14:56 IST

Open in App

अहमदाबाद, 26 अप्रैल पिछले मैच की हार को भुलाकर विराट कोहली की रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर आईपीएल में बराबरी के मुकाबले में मंगलवार को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ जीत की राह पर लौटने के इरादे से उतरेगी ।

आरसीबी को पिछले मैच में चेन्नई सुपर किंग्स ने 69 रन से हराया । दूसरी ओर दिल्ली ने रविवार की रात सनराइजर्स हैदराबाद को सुपर ओवर में मात दी ।

दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ आरसीबी को बीच के ओवरों में अपनी कमजोरियों से पार पाना होगा । आरसीबी के लिये फॉर्म में चल रहे सलामी बल्लेबाज देवदत्त पडीक्कल (171 रन) और कोहली (151 रन)ने शानदार शुरूआत दी है । मध्यक्रम से हालांकि दोनों को सहयोग नहीं मिल सका ।

ग्लेन मैक्सवेल (198 रन), एबी डिविलियर्स (129) और वाशिंगटन सुंदर (25 रन) को दिल्ली के मजबूत गेंदबाजी आक्रमण के खिलाफ अच्छा प्रदर्शन करना होगा ।

आस्ट्रेलिया के महंगे खिलाड़ी मैक्सवेल ने अपनी कीमत को सही साबित करते हुए कुछ मैचों में अच्छा प्रदर्शन किया है ।

आरसीबी को चेन्नई के खिलाफ मैच में आखिरी ओवर में हर्षल पटेल की धुनाई को भी भूलना होगा । रविंद्र जडेजा ने उनके आखिरी ओवर में 37 रन बनाकर मैच का नक्शा बदल दिया जबकि हर्षल इससे पहले आरसीबी के सबसे कामयाब गेंदबाज रहे हैं ।

तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज और काइल जैमीसन को भी बेहतर प्रदर्शन करना होगा जबकि स्पिनर युजवेंद्र चहल और सुंदर से किफायती गेंदबाजी की उम्मीद होगी ।

आरसीबी नवदीप सैनी या डैन क्रिस्टियन की जगह बायें हाथ के स्पिनर शाहबाज अहमद को उतार सकती है।

दिल्ली के लिये सलामी बल्लेबाज और टूर्नामेंट में सर्वाधिक रन बना चुके शिखर धवन (259 रन) अपना शानदार फॉर्म बरकरार रखना चाहेंगे । सलामी बल्लेबाज पृथ्वी साव (166 रन) की कोशिश भी बड़ी पारियां खेलने की होंगी ।

दिल्ली के पास मजबूत मध्यक्रम है जिसमें कप्तान ऋषभ पंत (125) , आस्ट्रेलिया के स्टीव स्मिथ , मार्कस स्टोइनिस और वेस्टइंडीज के शिमरोन हेटमायेर हैं जो अपना दिन होने पर मैच विनर साबित हो सकते हैं ।

पंत और स्मिथ पर पारी के सूत्रधार की भूमिका निभाने की जिम्मेदारी होगी । दिल्ली को स्पिनर आर अश्विन की कमी खलेगी जो कोरोना से जूझ रहे परिवार की मदद के लिये लीग छोड़ चुके हैं ।

उनकी कमी अक्षर पटेल और अमित मिश्रा को पूरी करनी होगी । अक्षर ने सनराइजर्स के खिलाफ शानदार सुपर ओवर फेंककर जीत दिलाई जबकि मिश्रा ने मुंबई के खिलाफ शानदार प्रदर्शन किया ।

तेज गेंदबाज आवेश खान पांच मैचों में 11 विकेट ले चुके हैं । टीम प्रबंधन ललित यादव को भी उतार सकता है जो आफ स्पिन के साथ बल्लेबाजी भी कर सकते हैं ।

टीमें :

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर: विराट कोहली (कप्तान), एबी डिविलियर्स, एडम ज़म्पा, देवदत्त पडिक्कल, केन रिचर्डसन, मोहम्मद सिराज, नवदीप सैनी, पवन देशपांडे, शाहबाज़ अहमद, एमएस वाशिंगटन सुंदर, युजवेंद्र चहल, डैनियल सैम्स, हर्षल पटेल , ग्लेन मैक्सवेल, सचिन बेबी, रजत पाटीदार, मोहम्मद अजहरुद्दीन, काइल जैमीसन, डैन क्रिश्चियन, सुयश प्रभुदेसाई, केएस भरत, फिन एलन।

दिल्ली कैपिटल्स : ऋषभ पंत (कप्तान), अजिंक्य रहाणे, शिखर धवन, पृथ्वी सॉव, शिमरोन हेटमायर, मार्कस स्टोइनिस, क्रिस वोक्स, अक्षर पटेल, अमित मिश्रा, ललित यादव, प्रवीण दुबे, कगिसो रबाडा, एनरिच नॉर्टजे, इशांत शर्मा, अवेश खान, स्टीव स्मिथ, उमेश यादव, रिपाल पटेल, विष्णु विनोद, लुकमान मेरीवाला, एम सिद्दार्थ, टॉम करेन, सैम बिलिंग्स।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटरहाणे-रिंकू फ्लॉप, ग्रीन बने KKR के हीरो, अकेले दम पर KKR को पहुंचाया 180 तक

भारतटीईटी को लेकर संवेदनशील सीएम डॉ. मोहन यादव, प्रदेश सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में लगाई पुनर्विचार याचिका

क्रिकेटVIDEO: अहमदाबाद में GT के खिलाफ कैमरन ग्रीन ने लगाया ऐसा छक्का गेंद सीधे लगी टाटा सिएरा पर, पड़ गया डेंट

क्रिकेटBAN vs NZ 1st ODI: न्यूजीलैंड ने पहले वनडे में बांग्लादेश को 26 रनों से हराया, 3 मैचों की सीरीज में बनाई 1-0 से बढ़त

भारतसंविधान पर आक्रमण था और हमने हरा दिया?, राहुल-प्रियंका गांधी ने कहा-लोकतंत्र-अखंडता के लिए बड़ी जीत, वीडियो

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!