लाइव न्यूज़ :

चैंपियन्स लीग सेमीफाइनल : रीयाल मैड्रिड और चेल्सी का मैच 1-1 से ड्रा

By भाषा | Updated: April 28, 2021 09:50 IST

Open in App

मैड्रिड, 28 अप्रैल (एपी) चेल्सी ने दबदबे वाली शुरुआत और क्रिस्टियन पुलिसिच के रिकार्ड गोल की मदद से चैंपियन्स लीग फुटबॉल टूर्नार्मेंट के सेमीफाइनल में रीयाल मैड्रिड के खिलाफ 1-1 से ड्रा खेला।

चेल्सी ने मंगलवार को पहले चरण के सेमीफाइनल में शुरू में दबदबा बनाया। पुलिसिच इस टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में गोल करे वाले पहले अमेरिकी खिलाड़ी बने।

उन्होंने चैंपियन्स लीग में अपने गोल की संख्या पांच पर पहुंचा दी है और इस तरह से इस टूर्नामेंट में सवार्धिक गोल करने वाले अमेरिकी बन गये हैं। उन्होंने डामार्कस बीस्ले का रिकार्ड तोड़ा।

रीयाल की तरफ से करीम बेंजेमा ने बराबरी का गोल किया। इसके बाद दोनों टीमों ने बढ़त हासिल करने के लिये प्रयास किये लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिली।

अब पांच मई को लंदन में होने वाला दूसरे चरण का मैच महत्वपूर्ण बन गया है। उसमें जीत दर्ज करने वाली टीम फाइनल में जगह बनाएगी। दूसरा सेमीफाइनल मैनेचस्टर सिटी और पेरिस सेंट जर्मेन के बीच खेला जाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वक्या ईरान और यूएस के बीच सीजफायर बढ़ेगा आगे? डोनाल्ड ट्रंप के बयान से युद्धविराम पर मंडराए अनिश्चितता के बादल

भारतजनगणना और परिसीमन के चक्रव्यूह में महिला आरक्षण बिल! क्या है अब मोदी सरकार की नई रणनीति?

क्राइम अलर्टTCS Nashik Case: धर्म परिवर्तन की शिकायतों से कंपनी का इनकार, जांच के लिए निगरानी पैनल तैयार

क्राइम अलर्टCR Park Double Murder: दिल्ली में डबल मर्डर से सनसनी, बाप-बेटे को को उतारा मौत के घाट; पुलिस खंगाल रही डिटेल्स

भारतTamil Nadu Road Accident: कोयंबटूर में टूरिस्ट बस खाई में गिरी, 9 पर्यटकों की मौत; पीएम और राष्ट्रपति ने जताया दुख

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!