लाइव न्यूज़ :

बिलबाओ ने एटलेटिको को गोलरहित ड्रा पर रोका

By भाषा | Updated: September 19, 2021 11:49 IST

Open in App

बार्सिलोना, 19 सितंबर (एपी) मौजूदा चैंपियन एटलेटिको मैड्रिड लगातार दूसरे मैच में गोल करने में नाकाम रहा जिससे उसे स्पेनिश फुटबॉल लीग ला लिगा में एथलेटिक बिलबाओ से अपना मैच गोलरहित ड्रा खेलना पड़ा।

एटलेटिको का यह लगातार दूसरा मैच है जिसमें उसने अंक बांटे। इससे पहले बुधवार को चैंपियन्स लीग मैच में पोर्तो ने उसे गोलरहित ड्रा पर रोका था।

एंटोनी ग्रीजमैन के टीम में वापसी करने के बावजूद एटलेटिको गोल नहीं कर पाया। एटलेटिको की अग्रिम पंक्ति बेहद मजबूत है जिसमें ग्रीजमैन के अलावा लुई सुआरेज, जोओ फेलिक्स, एंजेल कोरिया, मार्कोस लोरेंटे, यानिक कैरासो और मैथियास चुना जैसे खिलाड़ी शामिल हैं।

एटलेटिको अभी तालिका में एक अंक से बढ़त पर है लेकिन रीयाल मैड्रिड, वेलेंसिया और रीयाल सोसिडाड अपने अगले मैच जीतकर उससे आगे निकल सकते हैं।

इस बीच एटलेटिको के पूर्व स्टार राडामेल फालकाओ ने रायो वेलेकानो की तरफ से अपने पदार्पण मैच में ही गोल किया जिससे उनकी टीम ने गेटाफे पर 3-0 से जीत दर्ज की।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटरहाणे-रिंकू फ्लॉप, ग्रीन बने KKR के हीरो, अकेले दम पर KKR को पहुंचाया 180 तक

भारतटीईटी को लेकर संवेदनशील सीएम डॉ. मोहन यादव, प्रदेश सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में लगाई पुनर्विचार याचिका

क्रिकेटVIDEO: अहमदाबाद में GT के खिलाफ कैमरन ग्रीन ने लगाया ऐसा छक्का गेंद सीधे लगी टाटा सिएरा पर, पड़ गया डेंट

क्रिकेटBAN vs NZ 1st ODI: न्यूजीलैंड ने पहले वनडे में बांग्लादेश को 26 रनों से हराया, 3 मैचों की सीरीज में बनाई 1-0 से बढ़त

भारतसंविधान पर आक्रमण था और हमने हरा दिया?, राहुल-प्रियंका गांधी ने कहा-लोकतंत्र-अखंडता के लिए बड़ी जीत, वीडियो

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!