लाइव न्यूज़ :

बायर्न के किमिच और चोपो मोटिंग कोविड-19 से संक्रमित

By भाषा | Updated: November 25, 2021 10:33 IST

Open in App

म्यूनिख, 25 नवंबर (एपी) कोविड-19 का टीका लगाने को लेकर हिचकिचाहट दिखाने के कारण पिछले महीने जर्मनी में चर्चा का विषय रहे बायर्न म्यूनिख के स्टार फुटबॉलर जोशुआ किमिच और उनके साथी एरिक मैक्सिम चोपो मोटिंग को कोरोना वायरस से संक्रमित पाया गया है।

क्लब ने कहा कि ये दोनों खिलाड़ी वायरस से संक्रमित लोगों के संपर्क में आने के कारण पहले से ही पृथकवास पर हैं। इसके बाद उनका परीक्षण करवाया गया जो पॉजिटिव आया है। क्लब के अनुसार दोनों खिलाड़ी अच्छी स्थिति में हैं।

किमिच ने पिछले महीने टीवी साक्षात्कार में कहा था कि उन्होंने टीका लगाने को लेकर अभी कोई निर्णय नहीं किया है।

उनकी यह टिप्पणी ऐसे समय में आयी थी जबकि जर्मनी में टीकाकरण की गति धीमी पड़ी हुई थी। चिकित्सा विशेषज्ञों ने तब उनकी टिप्पणी पर चिंता जतायी थी जबकि टीकाकरण का विरोध करने वालों ने उनका समर्थन किया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वक्या ईरान और यूएस के बीच सीजफायर बढ़ेगा आगे? डोनाल्ड ट्रंप के बयान से युद्धविराम पर मंडराए अनिश्चितता के बादल

भारतजनगणना और परिसीमन के चक्रव्यूह में महिला आरक्षण बिल! क्या है अब मोदी सरकार की नई रणनीति?

क्राइम अलर्टTCS Nashik Case: धर्म परिवर्तन की शिकायतों से कंपनी का इनकार, जांच के लिए निगरानी पैनल तैयार

क्राइम अलर्टCR Park Double Murder: दिल्ली में डबल मर्डर से सनसनी, बाप-बेटे को को उतारा मौत के घाट; पुलिस खंगाल रही डिटेल्स

भारतTamil Nadu Road Accident: कोयंबटूर में टूरिस्ट बस खाई में गिरी, 9 पर्यटकों की मौत; पीएम और राष्ट्रपति ने जताया दुख

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!