लाइव न्यूज़ :

शंटो की शतकीय पारी से श्रीलंका के खिलाफ बांग्लादेश की ठोस शुरूआत

By भाषा | Updated: April 21, 2021 19:55 IST

Open in App

पालेकल, 21 अप्रैल (एपी) युवा बल्लेबाज नजमुल हुसैन शंटो की नाबाद शतकीय पारी से बांग्लादेश ने बुधवार को यहां श्रीलंका के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में शुरूआती दिन का खेल खत्म होने तक दो विकेट पर 302 रन का विशाल स्कोर खड़ा कर लिया।

स्टंप्स के समय शंटो 126 और कप्तान मोमिनुल हक 64 रन पर बल्लेबाजी कर रहे थे। दोनों ने तीसरे विकेट के लिए अबतक 150 रन की अटूट साझेदारी कर ली है।

अपने सातवां टेस्ट में बायें हाथ के बल्लेबाज शंटो का यह पहला शतक है। विकेटकीपर निरोशन डिक्वेला ने 28 रन के स्कोर पर उन्हें जीवनदान दिया था। उन्होंने अब तब 288 गेंद की नाबाद पारी में एक छक्का और 14 चौके लगाये है।

इससे पहले बांग्लादेश ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया लेकिन दूसरे ओवर में ही विश्वा फर्नांडो ने सैफ हसन का खाता खोले बगैर पवेलियन भेज दिया।

अनुभवी तमीम इकबाल और शंटो दूसरे विकेट के लिए 144 रन की साझेदारी कर टीम को मजबूत स्थिति में ले गये। तमीम ने 101 गेंद की आक्रामक पारी में 15 चौको की मदद से 90 रन बनाये।

इस साझेदारी को भी फर्नांडो ने तोड़ा। उन्होंने 17 ओवर में 61 रन देकर दो विकेट लिये। श्रीलंका का कोई अन्य गेंदबाज सफलता हासिल नहीं कर सका।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटरहाणे-रिंकू फ्लॉप, ग्रीन बने KKR के हीरो, अकेले दम पर KKR को पहुंचाया 180 तक

भारतटीईटी को लेकर संवेदनशील सीएम डॉ. मोहन यादव, प्रदेश सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में लगाई पुनर्विचार याचिका

क्रिकेटVIDEO: अहमदाबाद में GT के खिलाफ कैमरन ग्रीन ने लगाया ऐसा छक्का गेंद सीधे लगी टाटा सिएरा पर, पड़ गया डेंट

क्रिकेटBAN vs NZ 1st ODI: न्यूजीलैंड ने पहले वनडे में बांग्लादेश को 26 रनों से हराया, 3 मैचों की सीरीज में बनाई 1-0 से बढ़त

भारतसंविधान पर आक्रमण था और हमने हरा दिया?, राहुल-प्रियंका गांधी ने कहा-लोकतंत्र-अखंडता के लिए बड़ी जीत, वीडियो

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!