लाइव न्यूज़ :

बाक ने सुगा ने मुलाकात की, तोक्यो में छह महीने में कोरोना वायरस के सबसे अधिक नए मामले

By भाषा | Updated: July 14, 2021 17:03 IST

Open in App

तोक्यो, 14 जुलाई (एपी) तोक्यो ओलंपिक के उद्घाटन समारोह में अब जब एक हफ्ते से कुछ अधिक का समय बचा है तब तोक्यो महानगर सरकार ने बुधवार को कहा कि तोक्यो में पिछले लगभग छह महीने में कोविड-19 के सर्वाधिक नए मामले दर्ज किए गए हैं।

कोरोना वायरस के बढ़ते हुए मामले उसी दिन दर्ज किए गए जिस दिन अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति (आईओसी) के अध्यक्ष थॉमस बाक को तोक्यो में जापान के प्रधानमंत्री योशिहिदे सुगा से शिष्टाचार मुलाकात करनी थी।

सुगा और बाक दोनों ने कहा है कि तोक्यो ओलंपिक ‘सुरक्षित’ होंगे जबकि खेलों का उद्घाटन तोक्यो और पड़ोसी प्रांतों में केंद्र सरकार द्वारा लागू आपातकाल के बीच होगा।

तोक्यो में बुधवार को कोरोना वायरस के 1,149 नए मामले दर्ज किए गए। लगभग छह महीने पहले 22 जनवरी को 1,184 मामलों के बाद से ये एक दिन में सर्वाधिक नए मामले हैं। साथ ही लगातार 25वें दिन पिछले हफ्ते की तुलना में अधिक मामले दर्ज किए गए।

सुगा ने बाक से सुनिश्चित करने को कहा है कि ओलंपिक सुरक्षित होंगे विशेषकर जापान की जनता के लिए जिनमें 20 प्रतिशत से कम का ही पूर्ण टीकाकरण हुआ है।

सुगा ने बाक से कहा, ‘‘हमारे लोगों को समझाने और तोक्यो 2020 खेलों की सफलता के लिए यह बेहद आवश्यक है कि सभी प्रतिभागी महामारी के खिलाफ कार्रवाई और उपाय करें।’’

उन्होंने कहा, ‘‘खेलों के मेजबान के रूप में, मुझे उम्मीद है कि आईओसी प्रयास करेगा जिससे कि सभी खिलाड़ी और हितधारक इन उपायों का पूरी तरह से पालन करें।’’

बाक ने इसके जवाब में कहा, ‘‘हम ओलंपिक समुदाय की ओर से अपनी सभी प्रतिबद्धताओं की पुष्टि करते हैं कि हम वह सब उपाय करेंगे जिससे कि हम जापान के लोगों के लिए कोई जोखिम पैदा नहीं करें।’’

बाक ने सुगा से कहा कि तोक्यो खाड़ी में ओलंपिक खेल गांव में रहने वाले 85 प्रतिशत खिलाड़ियों और अधिकारियों का पूर्ण टीकाकरण किया जाएगा। उन्होंने कहा कि आईओसी के लगभग शत प्रतिशत सदस्य और आईओसी स्टाफ का टीकाकरण हुआ है जबकि अंतरराष्ट्रीय चिकित्सा प्रतिनिधियों में भी 70 से 80 प्रतिशत का टीकाकरण हुआ है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार के नए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के सामने होंगी कई चुनौतियां, नीतीश कुमार की जगह लेना किसी अग्नि परीक्षा से कम नहीं

बॉलीवुड चुस्की'साउथ के एक फ़िल्ममेकर ने मुझे गलत तरीके से छुआ', अभिनेत्री डेज़ी शाह ने इस असहज घटना का किया खुलासा

विश्व26/11 मुंबई हमले के मास्टरमाइंड हाफ़िज़ सईद का करीबी अमीर हमज़ा 'धुरंधर-स्टाइल' की गोलीबारी में गंभीर रूप से घायल, VIDEO

क्राइम अलर्टJharkhand: महिला डॉक्टर को नशीला पदार्थ खिलाकर बनाया गया हवस का शिकार, आरोपी दानिश गिरफ्तार

भारतमहिला आरक्षण और परिसीमन का पेंच, आसान पॉइंट्स में समझें पूरा विवाद

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!