लाइव न्यूज़ :

बाबर दूसरे टेस्ट से बाहर, कप्तान रिजवान को अच्छे प्रदर्शन का भरोसा

By भाषा | Updated: January 2, 2021 16:07 IST

Open in App

कराची, दो जनवरी पाकिस्तान के नियमित कप्तान बाबर आजम के चोट से उबरने में विफल रहने के बावजूद कार्यवाहक कप्तान मोहम्मद रिजवान ने उम्मीद जतायी कि रविवार से क्राइस्टचर्च में शुरू हो रहे दूसरे टेस्ट मैच में उनकी टीम के जीतने की बेहतर संभावना है।

बाबर ने शुक्रवार को नेट सत्र में भाग लिया था लेकिन शनिवार को उन्हें फिट नहीं होने के कारण मैच के लिए अनुपलब्ध करार दिया गया।

रिजवान ने मैच पूर्व संध्या पर कहा, ‘‘ बाबर टेस्ट मैच के लिए अपनी फिटनेस को लेकर शत प्रतिशत आश्वस्त नहीं है और मुझे पता है कि मैच फिटनेस को लेकर जब तक वह पूरी तरह से सुनिश्चित न हो जाए, वह कोई जोखिम नहीं लेंगे।’’

बाबर न्यूजीलैंड में अभ्यास के दौरान चोटिल हो गये थे। क्वींसटाउन में थ्रो-डाउन के दौरान उनके अंगूठे में फ्रैक्चर हो गया था। वह इस दौरे पर एक भी मैच खेले बिना पाकिस्तान वापस लौटेंगे।

उनकी गैरमौजूदगी में पाकिस्तान ने पहले टेस्ट में कड़ा संघर्ष किया था और सिर्फ चार ओवर बाकी रहते मैच गंवाया था।

इस मैच में अर्धशतकीय पारी खेलने वाले विकेटकीपर बल्लेबाज रिजवान ने कहा, ‘‘ बाबर की गैर मौजूदगी बड़ा झटका है क्योंकि वह हमारे अहम खिलाड़ी हैं। हमारे लिए श्रृंखला हालांकि खत्म नहीं हुई है हम अब भी टेस्ट जीत कर इसे को 1-1 से बराबर कर सकते है।’’

टीम के चिकित्सक सोहेल सलीम ने कहा, ‘‘ बाबर की चोट में सुधार है लेकिन वह अभी पूरी तरह से ठीक नहीं हो पाये हैं। वह हमारे कप्तान और सबसे महत्वपूर्ण बल्लेबाज हैं, इसलिए हम कोई जोखिम नहीं लेना चाहते हैं।’’

पाकिस्तान टीम : मोहम्मद रिजवान (कप्तान, विकेटकीपर), आबिद अली, अजहर अली, फहीम अशरफ, फवाद आलम, हारिस सोहेल, इमरान बट, मोहम्मद अब्बास, नसीम शाह, सरफराज अहमद, शाहीन शाह अफरीदी, शान मसूद, सोहेल खान, यासिर शाह और जफर गौहर।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटरहाणे-रिंकू फ्लॉप, ग्रीन बने KKR के हीरो, अकेले दम पर KKR को पहुंचाया 180 तक

भारतटीईटी को लेकर संवेदनशील सीएम डॉ. मोहन यादव, प्रदेश सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में लगाई पुनर्विचार याचिका

क्रिकेटVIDEO: अहमदाबाद में GT के खिलाफ कैमरन ग्रीन ने लगाया ऐसा छक्का गेंद सीधे लगी टाटा सिएरा पर, पड़ गया डेंट

क्रिकेटBAN vs NZ 1st ODI: न्यूजीलैंड ने पहले वनडे में बांग्लादेश को 26 रनों से हराया, 3 मैचों की सीरीज में बनाई 1-0 से बढ़त

भारतसंविधान पर आक्रमण था और हमने हरा दिया?, राहुल-प्रियंका गांधी ने कहा-लोकतंत्र-अखंडता के लिए बड़ी जीत, वीडियो

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!