लाइव न्यूज़ :

एशियाई चैम्पियनशिप: पुरुष युगल में दो कांस्य पदक के साथ भारत का अभियान खत्म

By भाषा | Updated: October 4, 2021 16:35 IST

Open in App

नयी दिल्ली, चार अक्टूबर शरत कमल एवं जी साथियान और हरमीत देसाई एवं मानव ठक्कर की दो भारतीय जोड़ियों ने सोमवार को यहां 2021 आईटीटीएफ-एटीटीयू (अंतरराष्ट्रीय टेबल टेनिस महासंघ - एशियाई टेबल टेनिस संघ ) एशियाई चैंपियनशिप के पुरुष युगल में कांस्य पदक हासिल किया।

आठवीं वरीयता प्राप्त हरमीत एवं मानव को पहले सेमीफाइनल में दक्षिण कोरिया की पांचवीं वरीय वूजिन जंग एवं जोंगहून लिम से 44 मिनट में 4-11, 6-11, 12-10, 11-9, 8-11 से हार का सामना करना पड़ा।

शरत एवं साथियान की छठी वरीयता प्राप्त जोड़ी ने युकिया उदा एवं शुनसुके तोगामी की जापान की जोड़ी को कड़ी टक्कर दी लेकिन 33 मिनट तक मुकाबले को 5-11, 9-11, 11-13 से गंवा बैठे।

सेमीफाइनल के दोनों मुकाबलों में हार के बाद भी भारतीय पुरुषों ने एशियाई चैंपियनशिप में इतिहास रच दिया। उन्होंने पिछले सप्ताह पहली बार टीम मुकाबले का कांस्य पदक जीता और अब दोनों जोड़ियों ने युगल वर्ग में एक-एक कांस्य पदक हासिल किया।

हरमीत और मानव शुरुआती दो गेम के बाद 0-2 से पिछड़ रहे थे लेकिन उन्होंने तीसरे गेम को 12-10 और चौथे गेम को 11-9  से जीतकर मुकाबले में वापसी की।

निर्णायक गेम में भारतीय जोड़ी एक समय 6-4 से आगे थी लेकिन अनुभवी कोरियाई जोड़ी ने स्कोर को 6-6 से बराबर करने के बाद बढ़त हासिल करते हुए 11-8 से गेम अपने नाम कर लिया।

शरत एवं साथियान ने पहले गेम को आसानी से गंवा दिया लेकिन फिर दूसरे और तीसरे गेम में जापान के खिलाड़ियों को कड़ी टक्कर दी। जापान की जोड़ी हालांकि दोनों गेम करीबी अंतर से जीतकर मुकाबला अपने नाम करने में सफल रही।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीहिंदी अल्बम "कल से दारू बंद है" का भव्य लॉन्च, दर्शकों ने की जमकर सराहना

भारतConstitution 131st Amendment Bill: नहीं पारित हो सके विधेयक, पक्ष में 278, विरोध में पड़े 211 वोट, लोकसभा में 489 सदस्यों ने किया मतदान

भारत'महिला आरक्षण के खिलाफ INDI अलायंस': अमित शाह ने लोकसभा में विपक्ष पर जमकर साधा निशाना

भारतसुप्रीम कोर्ट नहीं असम अदालत का रुख करें?, गलत आधार कार्ड जमा करने पर फटकार, पवन खेड़ा को झटका, बीजेपी ने कहा-भगोड़े की तरह छिप रहे हैं?

भारतकर्नाटक में BJP कार्यकर्ता की हत्या के मामले में कांग्रेस विधायक विनय कुलकर्णी और 15 अन्य को आजीवन कारावास की हुई सज़ा

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!