लाइव न्यूज़ :

अंजुम और तेजस्विनी महिला 50 मीटर राइफल थ्री पोजिशन के फाइनल्स में जगह बनाने में असफल

By भाषा | Updated: July 31, 2021 15:44 IST

Open in App

तोक्यो, 31 जुलाई भारतीय निशानेबाज अंजुम मोदगिल और तेजस्विनी सावंत शनिवार को यहां ओलंपिक में महिलाओं की 50 मीटर राइफल थ्री पोजिशन स्पर्धा में क्रमश: 15वें और 33वें स्थान के साथ फाइनल्स में जगह बनाने में नाकाम रहीं ।

  ओलंपिक से पहले शानदार प्रदर्शन करने वाली भारतीय निशानेबाजी टीम का यहां खराब प्रदर्शन जारी है जहां सौरभ चौधरी को छोड़कर किसी भी प्रतिभागी ने फाइनल्स के लिए क्वालीफाई नहीं किया।

असाका निशानेबाजी परिसर में विश्व चैंपियनशिप की रजत पदक विजेता अंजुम ने ‘54 इनर 10 (10 अंकों के 54 निशाने)’ के साथ 1167 अंक बनाये जबकि अनुभवी तेजस्विनी स्टैंडिंग, नीलिंग और प्रोन पोजीशन की तीन श्रृंखलाओं में 1154 अंक ही बना सकी।

स्विट्जरलैंड की नीना क्रिस्टन ने फाइनल्स में ओलंपिक रिकॉर्ड 463.9 अंकों के साथ इसका स्वर्ण पदक अपने नाम किया। रूस ओलंपिक समिति (आरओसी) की यूलिया जायकोवा और यूलिया करिमोवा ने क्रमश: रजत और कांस्य पदक जीते।

जायकोवा  क्वालीफाइंग में 1182 अंक के साथ शीर्ष पर थी। यह इस स्पर्धा का ओलंपिक क्वालीफिकेशन में नया रिकॉर्ड है।

नीना इससे  पहले 10 मीटर एयर राइफल स्पर्धा में कांस्य पदक जीत चुकी है।

इन खेलों में निशानेबाजी स्पर्धा के आठवें दिन अंजुम नीलिंग में 390 (400 अंक में से)  और प्रोन में 395 अंक के साथ एक समय पांचवें स्थान पर थी और उनके फाइनल में पहुंचने की संभावना थी।

वह हालांकि स्टैंडिंग में इस लय को बरकरार नहीं रख सकीं। इस पोजिशन के पहले निशाने में आठ अंक हासिल करने के बाद वह दबाव में आ गयी और महज 382 अंक ही जुटा सकी।

पहली बार ओलंपिक में चुनौती पेश कर रही तेजस्विनी नीलिंग के खराब प्रदर्शन से उबरने में नाकाम रहीं। उन्होंने प्रोन में 394 और स्टैंडिंग में 376 अंक बनाये।

क्वालीफिकेशन में शीर्ष आठ स्थानों पर रहने वाले निशानेबाज फाइनल में जगह बनाते हैं।

पदक विजेताओं के अलावा अमेरिका की सेगन मैडालेना, जर्मनी की जोलिन बीयर, सर्बिया की एंड्रिया अर्सोविक, स्लोनिया की जीवा ड्वोर्साक और नॉर्वे की जेनेट हेग डुएस्टैड ने फाइनल में जगह पक्की की थी।

इन खेलों में अब भारत की तरफ से सिर्फ संजीव राजपूत और ऐश्वर्य प्रताप सिंह तोमर पुरुष वर्ग में अपनी चुनौती पेश करने के लिए बचे है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!