लाइव न्यूज़ :

आकाश को विश्व मुक्केबाजी चैंपियनिशप में कांस्य

By भाषा | Updated: November 4, 2021 18:43 IST

Open in App

बेलग्रेड, चार नवंबर भारतीय मुक्केबाज आकाश कुमार (54 किग्रा) को सेमीफाइनल में कजाखस्तान के मखमूद सबीरखान से हारने के कारण एआईबीए पुरुष विश्व मुक्केबाजी चैंपियनशिप में गुरुवार को यहां कांस्य पदक से संतोष करना पड़ा।

इक्कीस वर्षीय आकाश की 0-5 की हार के साथ इस प्रतियोगिता में भारतीय चुनौती भी समाप्त हो गयी। आकाश विश्व चैंपियनशिप में पदक जीतने वाले सातवें भारतीय हैं। उन्हें कांस्य पदक के साथ 25 हजार डालर की इनामी राशि भी मिली।

भारत के पांच मुक्केबाजों ने क्वार्टर फाइनल में जगह बनायी थी लेकिन चार मुक्केबाज इससे आगे नहीं बढ़ पाये। इनमें 2015 के कांस्य पदक विजेता शिव थापा और मौजूदा एशियाई चैंपियन संजीत भी शामिल हैं।

विश्व चैंपियनशिप में भारत के पिछले पदक विजेता विजेंदर सिंह (कांस्य, 2009), विकास कृष्ण (कांस्य, 2011), थापा (कांस्य, 2015), गौरव बिधूड़ी (कांस्य, 2017), अमित पंघाल (रजत, 2019) और मनीष कौशिक (कांस्य, 2019) थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटBAN vs NZ 1st ODI: न्यूजीलैंड ने पहले वनडे में बांग्लादेश को 26 रनों से हराया, 3 मैचों की सीरीज में बनाई 1-0 से बढ़त

भारतसंविधान पर आक्रमण था और हमने हरा दिया?, राहुल-प्रियंका गांधी ने कहा-लोकतंत्र-अखंडता के लिए बड़ी जीत, वीडियो

पूजा पाठUpcoming Hindu Festivals List: अप्रैल 2026 में 6 बड़े त्योहार, ये तारीखें नोट कर लें वरना पछताएंगे

बॉलीवुड चुस्कीहिंदी अल्बम "कल से दारू बंद है" का भव्य लॉन्च, दर्शकों ने की जमकर सराहना

भारतConstitution 131st Amendment Bill: नहीं पारित हो सके विधेयक, पक्ष में 278, विरोध में पड़े 211 वोट, लोकसभा में 489 सदस्यों ने किया मतदान

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!