लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र विधानसभा चुनावः शरद पवार ने कहा- जो लोग NCP छोड़ रहे हैं वह कायर, जनता सवाल पूछेगी

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 16, 2019 13:26 IST

शरद पवार ने मुख्यमंत्री देवेन्द्र फड़नवीस की सांगली और कोल्हापुर यात्रा से पहले उन पर निशाना साधा। उन्होंने कहा, ‘‘वह (फड़नवीस) कुछ घंटों के लिए केवल एक बार वहां (बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में) गए और फिर कभी नहीं गए।’’

Open in App
ठळक मुद्देपवार ने कहा कि लोग आगामी विधानसभा चुनावों में उन्हें उनका सही स्थान दिखायेंगे।पार्टी के पूर्व नेता उदयनराजे भोसले सांसद के रूप में इस्तीफा देकर भाजपा में शामिल हो गए थे।

महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव से पहले राकांपा छोड़कर सत्तारूढ़ भाजपा में होने वाले अपने पूर्व सहयोगियों पर सीधा हमला करते हुए पार्टी प्रमुख शरद पवार ने उन्हें ‘‘कायर’’ करार दिया।

पवार ने कहा कि लोग आगामी विधानसभा चुनावों में उन्हें उनका सही स्थान दिखायेंगे। उन्होंने मुख्यमंत्री देवेन्द्र फड़नवीस की सांगली और कोल्हापुर यात्रा से पहले उन पर निशाना साधा। उन्होंने कहा, ‘‘वह (फड़नवीस) कुछ घंटों के लिए केवल एक बार वहां (बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में) गए और फिर कभी नहीं गए।’’

उन्होंने भाजपा में शामिल होने वाले अपने पूर्व सहयोगियों की भी निंदा की। उन्होंने कहा, ‘‘वे कायर हैं... महाराष्ट्र के लोग चुनावों में इस तरह के लोगों को ध्यान में रखेंगे।’’ पार्टी के पूर्व नेता उदयनराजे भोसले सांसद के रूप में इस्तीफा देकर भाजपा में शामिल हो गए थे। पवार ने अर्थव्यवस्था की स्थिति को लेकर भी राजग सरकार पर निशाना साधा। 

टॅग्स :महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2019राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीशरद पवारदेवेंद्र फड़नवीसशिव सेनाकांग्रेसCongress
Open in App

संबंधित खबरें

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

महाराष्ट्र अधिक खबरें

महाराष्ट्रBhandup bus accident: सीएम फडणवीस ने मृतकों के परिजनों को अनुग्रह राशि का किया ऐलान, हादसे में 4 की मौत, 9 घायल

महाराष्ट्रMaharashtra Heavy Rain: महाराष्ट्र में बारिश का कहर, 24 घंटों में 3 लोगों की मौत, 120 से अधिक व्यक्तियों को निकाला गया

महाराष्ट्रसमृद्धि महामार्ग पर सुरक्षा और सुविधा का सवाल!

महाराष्ट्रMumbai: लोकल ट्रेन से सफर कर रहे 4 यात्रियों की मौत, भीड़ से भरी ट्रेन से गिरे लोग; दर्दनाक वीडियो वायरल

महाराष्ट्रदिशा सालियान की मौत पर पिता का खुलासा, रेप और हत्या का किया दावा; आदित्य ठाकरे के खिलाफ एफआईआर की मांग