लाइव न्यूज़ :

साड़ी पहनकर की घुड़सवारी, महिला का वीडियो हुआ वायरल

By वैशाली कुमारी | Updated: June 8, 2021 16:27 IST

सुनकर तो यह आम लगता है कि कोई भी महिला घुड़सवारी कर सकती है लेकिन वीडियो के बारे में आश्चर्यजनक तथ्य यह है कि महिला ने साड़ी पहनी हुई है और फिर भी वह घोड़े की सवारी करने में सक्षम है।

Open in App
ठळक मुद्देइस वीडियो में मोनालिसा बिना किसी दिक्कत, परेशानी के पूरे जोश के साथ घुड़सवारी करती नजर आ रही है।वीडियो मोनालिसा भद्रा के YouTube चैनल पर पोस्ट किया गया था और अब तक इसे पचास हजार से अधिक बार देखा जा चुका है

नई दिल्ली: घर चलाना हो या खेल मे बेहतरीन प्रदर्शन करना , भारतीयमहिलाएं सब कुछ करने में सक्षम हैं। देश की महिलाओं के पास अपार ऊर्जा और साहस उन्हें दुनिया में एक विशिष्ट पहचान देता है।

 

कुछ ऐसे ही महिलाओं की मिसाल सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। दरअसल साड़ी पहनकर घोड़े पर सवार एक महिला ने यह विशिष्टता दिखाई है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में ओडिशा के जाजपुर जिले के जाहल गांव की मोनालिसा भद्रा नाम की एक महिला अपने गांव के आसपास घोड़े की सवारी करती नजर आ रही है।

 

सुनकर तो यह आम लगता है कि कोई भी महिला घुड़सवारी कर सकती है लेकिन वीडियो के बारे में आश्चर्यजनक तथ्य यह है कि महिला ने साड़ी पहनी हुई है और फिर भी वह घोड़े की सवारी करने में सक्षम है।

इस वीडियो में मोनालिसा बिना किसी दिक्कत, परेशानी के पूरे जोश के साथ घुड़सवारी करती नजर आ रही है।

 

वीडियो मोनालिसा भद्रा के YouTube चैनल पर पोस्ट किया गया था और अब तक इसे पचास हजार से अधिक बार देखा जा चुका है। दर्शको को यह वीडियो खूब पसंद आ रही है। भद्रा के इस कारनामे की सब तारीफ कर रहे हैं।

टॅग्स :भारतमहिलावायरल वीडियो
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेWATCH: डीएम साहिबा कर रही थीं किसानों की मीटिंग, तभी आया लंगूर और उनकी कुर्सी पर कर लिया कब्जा, वीडियो वायरल

ज़रा हटकेTCS Nashik Case: वायरल वीडियो में पीड़ित की आपबीती, कहा- "जबरन पहनाई टोपी और नमाज के लिए बनाया दबाव"

ज़रा हटकेकंगना रनौत बोलीं "अगर रोमांस होता तो बच्चे भी होते", चिराग पासवान पर दिया रिएक्शन

भारतजनगणना देश के विकास की नींव: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

क्राइम अलर्टVIDEO: सिरफिरे आशिक की खौफनाक करतूत, बेंगलुरु में मॉडल पर जानलेवा हमला, पुलिस ने आरोपी को दबोचा