लाइव न्यूज़ :

World Hindi Day 2024: 'हिंदी, हिंदू, हिंदुस्तान' का नारा भारतेंदु हरिश्चंद्र ने दिया था, विश्व हिंदी दिवस पर मित्रों, परिजनों को ऐसे दीजिए शुभकामना

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: January 10, 2024 06:54 IST

World Hindi Day 2024: भारत में 26 जनवरी 1965 को हिंदी को देश की आधिकारिक भाषा बनाया गया था। इसने आजादी की लड़ाई में बहुत ही महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।

Open in App
ठळक मुद्दे26 जनवरी 1965 को हिंदी को भारत की आधिकारिक भाषा बनाया गया थाहमारे देश में हिंदी ने आजादी के संघर्ष में बहुत बड़ा योगदान दिया थाहिंदी आज भी उतनी ही प्रासंगिक और विशिष्ठ है, जितनी 1947 से पहले हुआ करती थी

World Hindi Day 2024: भारत में 26 जनवरी 1965 को हिंदी को देश की आधिकारिक भाषा बनाया गया था। हमारे देश में हिंदी ने आजादी के संघर्ष में बहुत बड़ा योगदान दिया था। कहीं भी संचार के लिए भाषा मूल तत्व होती है और भारत में भी संचार प्रवाह को उत्तर से दक्षिण तक और पूरब से पश्चिम तक फैलाने मे सबसे महत्वपूर्ण योगदान हिंदी ने ही निभाई थी।

 हमारे देश में आज भी हिंदी उतनी ही प्रासंगिक और विशिष्ठ है, जितनी 1947 से पहले हुआ करती थी। इसमें किसी को कोई शक नहीं होना चाहिए कि हिंदी के उत्थान के बिना देश का विकास कदापि संभव नही है।

जब भारत भाषाई आधार पर अलग-अलग था तो उस वक्त भारतेंदु हरिश्चंद्र ने मातृ भाषा हिंदी के उत्थान का बिगुल फूंका था। उनका मानना था कि हिंदी पूरे राष्ट्र को एकता के सूत्र में बांधने की संजीवनी है। अगर आज के दौर की बात करें तो हिंदी विश्व के लगभग 150 से अधिक देशों में फैले 2 करोड़ भारतीयों द्वारा बोली जाती है। इसके अलावा 40 देशों के 600 से अधिक विश्वविद्यालयों और स्कूलों में हिंदी भाषा पढ़ाई जाती है।

आज विश्व हिंदी दिवस है तो आइये मिलकर मनाते हैं अपनी इस मातृभाषा को और अपने मित्रों-परिजनों को भेजते हैं हिंदी के विकास के लिए खास संदेश

1.हिंदी सिर्फ हमारी भाषा नहीं    हमारी पहचान भी है   तो आइए हिंदी बोलें   हिंदी सीखें और हिंदी सिखाएं

2. भाषा ही हमारी पहचान है    हिंदी हमारी अद्भुत पहचान है

3. हिंदी भाषा नहीं भावों की अभिव्यक्ति है     यह मातृभूमि पर मर मिटने की भक्ति है।

4. हिंदी जनसंचार का स्पंदन है    हिंदी भारत मां का वंदन है

5. कबीर का गायन है हिंदी    सरल शब्दों में कहा जा,   तो जीवन की परिभाषा है हिंदी

6. हिंदी दिवस पर हमने ठाना है,     लोगों में हिंदी का स्वाभिमान जगाना है

7. हिंदी राष्ट्र की गरिमा और गौरव का प्रतीक है     हिंदी का मान करें, सम्मान करें

8. हिंदी मेरा ईमान हैं, हिंदी मेरी पहचान है     हिंदी हूं मैं, वतन भी मेरा प्यारा हिन्दुस्तान है

9. हिंदी को सम्मान दो, हिंदी गुणों की खान है     हर भाषा में महान है, भारत की पहचान है

10. भारत मां के भाल पर सजी स्वर्णिम बिंदी हूं       मैं भारत की बेटी आपकी अपनी हिंदी हूं

टॅग्स :हिन्दी दिवसभारतहिन्दीहिंदी साहित्य
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'भारतवासियों का विश्वास मुझे न रुकने देता है, न थकने' नीदरलैंड्स में बोले PM मोदी

भारतयह समय राजनीति का नहीं, देश संभालने का है

भारतबढ़ती महंगाई, घटती विकास दर की चुनौती

भारतपूरी तरह नाजायज है सूरज की बिजली पर सरकारी शुल्क  

कारोबारसावधान! कहीं आपका आधार गलत हाथों में तो नहीं? इन 3 टिप्स से आज ही करें सुरक्षित

भारत अधिक खबरें

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र