लाइव न्यूज़ :

कौन थीं मधुमिता राउत?,  59 वर्ष में दुनिया को कहा अलविदा?

By सतीश कुमार सिंह | Updated: March 21, 2026 11:43 IST

प्रख्यात ओडिसी नृत्यांगना मधुमिता राउत का शनिवार (21 मार्च, 2026) को हृदयाघात के कारण निधन हो गया।

Open in App

नई दिल्लीः प्रख्यात ओडिसी नृत्यांगना मधुमिता राउत का शनिवार सुबह यहां हृदयाघात के कारण निधन हो गया। वह 59 वर्ष की थीं। परिवार के सदस्यों ने यह जानकारी दी। राउत के भाई मनोज राउत ने कहा, “वह कुछ समय से अस्वस्थ थीं और दिल्ली के एक निजी अस्पताल में भर्ती थीं, जहां आज सुबह छह बजकर 22 मिनट पर उन्हें हृदयाघात हुआ।” राउत के दो छोटे भाई मनोज और मनमथ हैं।

ओडिसी गुरु मायाधर राउत की पुत्री मधुमिता को ओडिसी नृत्य के प्रचार-प्रसार के लिए कई राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय पुरस्कार और सम्मान प्राप्त हुए थे, जिनमें भारत निर्माण पुरस्कार 1997, ओडिशा राज्य घुंघुर सम्मान 2010 और ओडिशा लिविंग लीजेंड पुरस्कार 2011 शामिल हैं। उन्होंने भारत, आयरलैंड, नीदरलैंड, जर्मनी, बेल्जियम, हंगरी, ऑस्ट्रिया, स्पेन, मोरक्को, फ्रांस, पुर्तगाल, जापान और अमेरिका के प्रमुख नृत्य समारोहों में भाग लिया था।

उनकी रचनाओं में कविता पर आधारित संगीत रचनाएँ, गोएथे की कविताओं पर आधारित नृत्य रचनाएँ और नीदरलैंड्स में बाली की नर्तकी दीया तांत्री के साथ किए गए फ़्यूज़न नृत्य शामिल हैं। उनका अंतिम संस्कार शनिवार (21 मार्च, 2026) को दोपहर 3:30 बजे दिल्ली के लोधी श्मशान घाट में किया जाएगा।

टॅग्स :ओड़िसादिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

भारतओडिशा भीषण गर्मीः बौध शहर में 42.9 डिग्री सेल्सियस?, 11 स्थानों पर अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज

भारतदिल्ली में भीषण लू का कहर, IMD ने 45 डिग्री सेल्सियस तक तापमान पहुंचने की चेतावनी दी

भारतक्या आप भी दिल्ली में घर ढूंढ रहे हैं? DDA की इस नई योजना में हो रही है लाखों की बचत, जानें पूरी डिटेल

कारोबार8.5 लाख कर्मचारियों-पेंशनधारकों को लाभ, महंगाई भत्ता 58 प्रतिशत से बढ़कर 60 प्रतिशत?, ओडिशा के मुख्यमंत्री माझी ने दिया तोहफा

भारतआखिर क्यों सीएम योगी आदित्यनाथ, मोहन यादव और विष्णु देव साय से मिले अमित शाह, यूपी, एमपी और छत्तीसगढ़ में क्या हो सकता?, इन राज्य में 2027-28 में चुनाव

भारत अधिक खबरें

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र