लाइव न्यूज़ :

Jharkhand: झारखंड में बड़ा बदलाव, पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास को ओडिशा का राज्यपाल बनाया, दो राज्य के गवर्नर बदले, देखें

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 19, 2023 14:53 IST

Jharkhand: राष्ट्रपति भवन ने यह जानकारी दी। भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दास 2014 से 2019 तक झारखंड के मुख्यमंत्री रह चुके हैं।

Open in App
ठळक मुद्देभारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता इंद्र सेना रेड्डी नल्लू को त्रिपुरा का राज्यपाल नियुक्त किया गया है।पहले गैर-आदिवासी मुख्यमंत्री बने थे। प्रोफेसर गणेशी लाल के स्थान पर ओडिशा का राज्यपाल बनाया गया है। 1980 में संस्थापक सदस्य के रूप में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो गए थे।

Jharkhand: झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास को ओडिशा और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता इंद्र सेना रेड्डी नल्लू को त्रिपुरा का राज्यपाल नियुक्त किया गया है। राष्ट्रपति भवन ने यह जानकारी दी। भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दास 2014 से 2019 तक झारखंड के मुख्यमंत्री रह चुके हैं।

वह राज्य के पहले गैर-आदिवासी मुख्यमंत्री बने थे। उन्हें प्रोफेसर गणेशी लाल के स्थान पर ओडिशा का राज्यपाल बनाया गया है जिनका कार्यकाल पूरा हो गया है। दास 1977 में जनता दल का हिस्सा थे और 1980 में संस्थापक सदस्य के रूप में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो गए थे।

उन्हें 2004 में भाजपा का झारखंड प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया था। भाजपा के जमीनी नेता दास टाटा स्टील के पूर्व कर्मचारी हैं। इंद्र सेना रेड्डी नल्लू तेलंगाना से भाजपा के नेता हैं। नल्लू भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारी के सदस्य हैं और वह त्रिपुरा के राज्यपाल के रूप में सत्यदेव नारायण आर्य का स्थान लेंगे।

राष्ट्रपति भवन से जारी एक विज्ञप्ति के अनुसार, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को ये नियुक्तियां करते हुए खुशी हो रही है। इसमें कहा गया है कि दोनों पदों पर नियुक्ति उस तारीख से प्रभावी होंगी जब दास और नल्लू अपने-अपने कार्यभार संभालेंगे।

टॅग्स :झारखंडरघुवर दासRanchiओड़िसाद्रौपदी मुर्मूत्रिपुरातेलंगानाTelangana
Open in App

संबंधित खबरें

भारतसीएम डॉ. मोहन ने लिया मंत्रियों से एक-एक काम का हिसाब, जानें सरकार-संगठन के बीच क्या हुई बात?

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारतBilaspur Nikay Chunav Results: कुल 11 सीट और भाजपा ने 9 और कांग्रेस ने 2 सीट पर दर्ज की जीत?

विश्वतेलंगाना की रहने वाली 25 वर्षीय नव्या गडुसु की मौत और सड़क दुर्घटना में 6 घायल 

भारतओडिशा भीषण गर्मीः बौध शहर में 42.9 डिग्री सेल्सियस?, 11 स्थानों पर अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज

भारत अधिक खबरें

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र