लाइव न्यूज़ :

अन्ना हजारे ने की मोदी सरकार को घेरने की तैयारी, किसान सहित अन्य मुद्दों पर 23 मार्च से आंदोलन

By कोमल बड़ोदेकर | Updated: March 16, 2018 20:15 IST

अन्ना का यह आंदोलन दिल्ली के रामलीला मैदान में होगा। वहीं उनके समर्थक उत्तर प्रदेश में भी आंदोलन की योजना बना रहे हैं।

Open in App

नई दिल्ली, 16 मार्च। अन्ना हजारे एक बार फिर केंद्री सरकार को घेरने की तैयारी में है। शहीद भगत सिंह की शहादत दिवस यानी 23 मार्च को अन्ना हजारे मोदी सरकार के खिलाफ जन लोकपाल बिल सहित अन्य मुद्दों को लेकर आंदोलन की शुरूआत करने वाले हैं। अन्ना का यह आंदोलन दिल्ली के रामलीला मैदान में होगा। वहीं उनके समर्थक उत्तर प्रदेश में भी आंदोलन की योजना बना रहे हैं।

अन्ना हजारे की भ्रष्टाचार विरोधी जन आंदोलन न्यास की राष्ट्रीय कमेटी व इंडिया अगेंस्ट करप्शन (आईएससी) के मुताबिक इस आंदोलन के माध्यम से  लोकपाल एक्ट की धारा 44 में बदलाव का विरोध किया जाएगा। आंदोलन के शुरूआती दिनों में एक ओर जहां शाम सात से आठ बजे के बीच शहरो में ब्लैक आउट कर विरोध प्रदर्शन किया जाएगा तो वहीं दूसरी ओर गांवों में थाली और बर्तन बजाए जाएंगे। 

जानकारी के मुताबिक उत्तर प्रदेश में अन्ना आंदोलन के लिए 30 लोगों की टीम बनाई गई हैं। जिस दिन अन्ना हजारे दिल्ली में अपना आंदोलन शुरू करेंगे, उसी दिन उत्तर प्रदेश के 30 जनपदों में भी आंदोलन शुरू होगा। भ्रष्टाचार विरोधी जन आंदोलन न्यास के लखनऊ जिला कोऑर्डिनेटर और आईएससी सदस्य राकेश गोयल के मुताबिक इस आंदोलन में शामिल कार्यकर्ताओं ने अन्ना हजारे को एफिडेविट दिया है कि कोई भी कार्यकर्ता किसी भी राजनीतिक दल में शामिल नहीं होगा।

टॅग्स :अन्ना हजारेकिसान विरोध प्रदर्शनमोदी सरकार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराज्यसभा सांसद के तौर पर आज शपथ लेंगे नीतीश कुमार, शामिल होंगे सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा; दिल्ली में शक्ति प्रदर्शन

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतImport Duty Cut: सरकार ने आज से 41 वस्तुओं पर हटाया आयात शुल्क, चेक करें पूरी लिस्ट

भारत अधिक खबरें

भारतNari Shakti Vandan: महिला आरक्षण बिल पर समर्थन?, कांग्रेस सहित विपक्ष के कई प्रमुख दलों ने कहा- परिसीमन प्रावधान के खिलाफ एकजुट होकर करेंगे वोट, वीडियो

भारतNari Shakti Vandan Sammelan: 16 अप्रैल को एक साथ होली-दिवाली?, 10वीं-12वीं की टॉपर छात्राओं को सीएम डॉ. मोहन ने किया सम्मानित, देखिए तस्वीरें

भारतकौन हैं विजय कुमार चौधरी और बिजेंद्र प्रसाद यादव?, क्यों नीतीश कुमार करते हैं सबसे अधिक भरोसा?, वीडियो

भारतबिहार सरकार बंटवाराः गृह समेत 29 विभाग सम्राट चौधरी के पास, विजय कुमार चौधरी के पास 10 और बिजेंद्र प्रसाद यादव के पास 8, देखिए लिस्ट

भारतCBSE 10th Result 2026: 93.7 प्रतिशत छात्र उत्तीर्ण हुए, CBSE 10वीं बोर्ड का रिजल्ट जारी, यहां पर करिए चेक?