लाइव न्यूज़ :

watch: सतीश चन्द्र दुबे के जूते उतारे और पैजामे का नाडा बांधा बीसीसीएल जीएम ने, वीडियो वायरल

By एस पी सिन्हा | Updated: September 9, 2024 18:32 IST

Union Minister Satish Chandra Dubey: निरीक्षण के बाद जब मंत्री जी माइंस से बाहर निकलकर महाप्रबंधक कार्यालय के वेटिंग रूम में पहुंचे तभी महाप्रबंधक अरिंदम मुस्तफी केंद्रीय राज्य मंत्री सतीश चंद्र दुबे के पैरों से जूता उतारने लगे। 

Open in App
ठळक मुद्दे कोयला एवं खनन राज्य मंत्री सतीश चंद्र दुबे धनबाद पहुंचे थे। मुनिडीह अंडरग्राउंड माइंस का भी निरीक्षण किया। महाप्रबंधक खुद अपने हाथ से पैजामा के नाड़े को बांधने लगे।

Union Minister Satish Chandra Dubey: केंद्रीय कोयला एवं खनन राज्य मंत्री सतीश चंद्र दुबे का जूता बीसीसीएल के महाप्रबंधक अरिंदम मुस्तफी के द्वारा खोले जाने का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल होने के बाद सनसनी मच गई है। वीडियो में देखा जा रहा है कि महाप्रबंधक ने मंत्री जी का जूता खोलने के बाद अपने हाथों से ही जूते को दूसरे कर्मी को रखने के लिए दे दिया। दरअसल, बीसीसीएल की विभिन्न कोल परियोजनाओं का जायजा लेने केंद्रीय कोयला एवं खनन राज्य मंत्री सतीश चंद्र दुबे धनबाद पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने मुनिडीह अंडरग्राउंड माइंस का भी निरीक्षण किया। निरीक्षण के बाद जब मंत्री जी माइंस से बाहर निकलकर महाप्रबंधक कार्यालय के वेटिंग रूम में पहुंचे तभी महाप्रबंधक अरिंदम मुस्तफी केंद्रीय राज्य मंत्री सतीश चंद्र दुबे के पैरों से जूता उतारने लगे।

यही नहीं मुनिडीह अंडरग्राउंड माइंस का जायजा लेने के बाद सतीश चंद्र दुबे के पैजामे का नाड़ा ढीला हो गया था। जिससे वह असहज महसूस कर रहे थे। मंत्री जी की इस परेशानी को देख महाप्रबंधक खुद अपने हाथ से पैजामा के नाड़े को बांधने लगे।

मंत्री जी के पैजामे का नाड़ा बांधते और पैरों से जूता उतारते महाप्रबंधक का फोटो किसी ने अपने मोबाइल में कैद कर लिया और उसे सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया। देखते ही देखते यह फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। सोशल मीडिया पर वीडियो और फोटो को देखकर लोग भी हैरान हैं।

टॅग्स :झारखंडभारत सरकार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतNEET exam cancelled 2026: नीट परीक्षा में अत्यंत शर्मनाक बर्ताव!

क्राइम अलर्टराजेंद्र चिकित्सा विज्ञान संस्थान में एमबीबीएस की पढ़ाई कर रहा अक्षत कुमार ने लगाई फांसी?, छात्रावास के कमरे से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं

कारोबार15 वर्ष और अधिक आयु के लोगों के लिए बेरोजगारी दर बढ़कर अप्रैल में 5.2 प्रतिशत?, 6 महीने के उच्च स्तर पर आंकड़े

भारतशिक्षा और परीक्षा: साख बहाल करने का सवाल

क्राइम अलर्ट50 वर्षीय शिक्षक शंकर प्रसाद ने तीसरी कक्षा में पढ़ने वाली छात्रा का किया यौन शोषण, गर्भवती होने पर राज खुला?

भारत अधिक खबरें

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र