लाइव न्यूज़ :

अनुपयोगी मुख्‍यमंत्री हमारा फोन टेप करा रहे हैं : अखिलेश यादव

By भाषा | Updated: December 19, 2021 15:05 IST

Open in App

लखनऊ, 19 दिसंबर समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष एवं उत्‍तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर केंद्रीय संस्‍थाओं के सहारे विपक्षी नेताओं को धमकाने का रविवार को आरोप लगाया। उन्होंने मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ पर अपना और समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं का फोन टेप कराने का भी आरोप लगाया।

सपा मुख्यालय में पत्रकारों से बातचीत में यादव ने योगी को अनुपयोगी मुख्यमंत्री और भाजपा सरकार को अनुपयोगी सरकार करार देते हुए आरोप लगाया कि ''हम सबके फोन सुने जा रहे हैं और अनुपयोगी मुख्‍यमंत्री खुद शाम को कुछ लोगों की रिकॉर्डिंग सुनते हैं।'' उन्होंने पत्रकारों से कहा, ''आप लोग भी सावधान रहें अगर हमसे फोन पर बात करते हैं तो जरूर सावधान रहें।''

सपा प्रमुख ने शनिवार को पार्टी के राष्ट्रीय सचिव राजीव राय के ठिकानों समेत अन्‍य सपा नेताओं के घरों में आयकर विभाग की छापेमारी पर आक्रोश प्रकट करते हुए कहा, ''जैसे जैसे भाजपा को हार सताएगी, उत्‍तर प्रदेश में उनके नेताओं, मुख्यमंत्रियों और दिल्ली से आने वाले नेताओं की संख्या बढ़ जाएगी और इसमें कोई शक नहीं था कि पार्टी आयकर विभाग, प्रवर्तन निदेशालय, केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो और भी संस्थाओं का सहारा लेकर हमला करने का काम करेगी।''

केंद्रीय संस्थाओं का सहारा लेकर सपा कार्यकर्ताओं के उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा ,''अभी तक तो वर्तमान सरकार को हटाने के लिए इन संस्थाओं का इस्तेमाल किया जाता था लेकिन पहली बार देखने को मिल रहा है कि उत्‍तर प्रदेश में सपा की सरकार न बन जाए इसके लिए इन संस्थाओं का इस्तेमाल किया जा रहा है।''

यादव ने कहा, ''पूरा देश जानता है कि जहां-जहां भारतीय जनता पार्टी चुनाव हारने लगती है, इन संस्थाओं को आगे कर देती है।'' उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा भी केंद्रीय एजेंसियों का सहारा लेकर विपक्षी दलों को डराने के लिए कांग्रेस के रास्ते पर जा रही है।

सपा प्रमुख ने भाजपा और उसके सहयोगी निर्बल इंडियन शोषित हमारा आम दल (निषाद) की शुक्रवार को हुई साझा रैली में आरक्षण की मांग को लेकर निषादों के हंगामे का जिक्र करते हुए कहा कि मंच पर जो हंगामा हुआ, निषाद समाज के साथ जो धोखा हुआ, वह केवल निषाद समाज नहीं बल्कि पिछड़े, अति पिछड़े, दलित और बड़ी संख्या में अगड़े और ब्राह्मणों के साथ इस अनुपयोगी सरकार ने किया है।

मुख्‍यमंत्री पर आरोपों की बौछार करते हुए सपा प्रमुख ने कहा कि उन्होंने लोकसभा चुनाव में जातिवादी मानसिकता के तहत सजातीय अधिकारियों के साथ मिलकर सपा को चुनाव हराया।

पूर्व मुख्यमंत्री ने यह भी आरोप लगाया कि गोरखपुर में अनुपयोगी मुख्यमंत्री ने अपनी दुकानों पर बुलडोजर चलाया और उसका मुआवजा उठा लिया जबकि दुकानें सरकारी जमीन पर बनीं थी।

यादव ने कहा कि देश में आपराधिक घटनाओं, अत्‍याचार, नफरत फैलाने, पुलिस हिरासत में होने वाली मौत, झूठे वादों, आंकड़ा छिपाने और दूसरों के काम को अपना काम बताने में उत्‍तर प्रदेश नंबर वन हो गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत अधिक खबरें

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है