उत्तर प्रदेश: दालमंडी इलाके में वक्फ बोर्ड द्वारा संचालित ‘मुसाफिर खाना’ की संपत्तियों के खिलाफ ध्वस्तिकरण अभियान जारी है। मौके पर PWD, जिला प्रशासन, अर्धसैनिक बल, PAC और पुलिस की भारी तैनाती है। 300 से अधिक कर्मियों को तैनात किया गया है।
वाराणसी, उत्तर प्रदेश: दशाश्वमेध ACP अतुल अंजन त्रिपाठी ने कहा, "यह एक वक्फ की संपत्ति है मुसाफिर खाना, जिस पर ध्वस्तीकरण का कार्य चल रहा है। इसमें जो संबंधित विभाग है, उसके द्वारा कानूनी प्रक्रिया को पूरा किया गया और काफी समय देने के बाद आज धवस्तीकरण की कार्रवाई शुरू की गई है... पर्याप्त बल तैनात किया गया है। लोगों की आवाजाही को रोकने के लिए बैरिगेडिंग की गई है... ड्रोन से भी निगरानी रखी जा रही है।"
PWD कार्यकारी अभियंता केके सिंह ने कहा, "...इसके लिए उचित समय दिया गया था और आज इसकी ध्वस्तीकरण की कार्रवाई चल रही है... दो दिन से लगातार यह कार्रवाई चल रही है..."