लाइव न्यूज़ :

नोएडा में श्रमिक हिंसक आंदोलन, 11 अधिकारी पर गाज?, 5 अपर पुलिस उपायुक्त और 6 सहायक पुलिस आयुक्त का तबादला, पुलिस आयुक्त लक्ष्मी सिंह ने किया उलटफेर?

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 11, 2026 20:56 IST

Noida Police: तबादले अप्रैल माह में श्रमिकों के हिंसक आंदोलन के दौरान पुलिस की कथित लापरवाह कार्य प्रणाली के मद्देनजर किए गए हैं।

Open in App
ठळक मुद्देअपर पुलिस उपायुक्त स्वतंत्र कुमार सिंह को अपर पुलिस उपायुक्त (केंद्रीय कारागार नोएडा) के पद पर तैनात किया है।सहायक पुलिस आयुक्त पवन कुमार को सहायक पुलिस आयुक्त (यातायात, ग्रेटर नोएडा जोन) हैं।सहायक पुलिस आयुक्त राधा रमन सिंह को सहायक पुलिस आयुक्त (ग्रेटर नोएडा) व सहायक पुलिस आयुक्त (अपराध) नियुक्त किया गया है।

Noida:उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर जिले की पुलिस आयुक्त लक्ष्मी सिंह ने कानून-व्यवस्था को चाक-चौबंद करने के उद्देश्य से पांच अपर पुलिस उपायुक्त और छह सहायक पुलिस आयुक्त का सोमवार शाम तबादला कर दिया। पुलिस प्रवक्ता विजय कुमार गुप्ता ने बताया कि पुलिस आयुक्त ने अपर पुलिस उपायुक्त अभय कुमार मिश्रा को अपर पुलिस उपायुक्त (प्रभारी यातायात एवं डायल 112) और अपर पुलिस उपायुक्त स्वतंत्र कुमार सिंह को अपर पुलिस उपायुक्त (केंद्रीय कारागार नोएडा) के पद पर तैनात किया है।

गुप्ता के मुताबिक, अपर पुलिस उपायुक्त (यातायात) के पद पर कार्यरत संतोष कुमार पांडे को अपर पुलिस उपायुक्त (ग्रेटर नोएडा) बनाया गया है। उन्होंने बताया कि अपर पुलिस उपायुक्त (ग्रेटर नोएडा) सुधीर कुमार को अपर पुलिस उपायुक्त (मुख्यालय), अपर पुलिस उपायुक्त (मध्य जोन) आरके गौतम को अपर पुलिस उपायुक्त (अपराध, पुलिस लाइन, मॉनिटरिंग सेल और आंकिक शाखा) बनाया गया है।

गुप्ता के अनुसार, सहायक पुलिस आयुक्त जितेंद्र कुमार सिंह को सहायक पुलिस आयुक्त (मध्य जोन द्वितीय) और सहायक पुलिस आयुक्त अनिल कुमार पांडे को सहायक पुलिस आयुक्त (नोएडा द्वितीय) के पद पर तैनात किया गया है। उन्होंने बताया कि सहायक पुलिस आयुक्त पवन कुमार को सहायक पुलिस आयुक्त (यातायात, ग्रेटर नोएडा जोन) हैं।

सहायक पुलिस आयुक्त शकील मोहम्मद को सहायक पुलिस आयुक्त (यातायात जोन नोएडा और प्रोटोकॉल), सहायक पुलिस आयुक्त उमेश यादव को सहायक पुलिस आयुक्त (यातायात मध्य जोन) और सहायक पुलिस आयुक्त राधा रमन सिंह को सहायक पुलिस आयुक्त (ग्रेटर नोएडा) व सहायक पुलिस आयुक्त (अपराध) नियुक्त किया गया है। बताया जा रहा है कि ये तबादले अप्रैल माह में श्रमिकों के हिंसक आंदोलन के दौरान पुलिस की कथित लापरवाह कार्य प्रणाली के मद्देनजर किए गए हैं।

टॅग्स :नॉएडाPoliceउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

भारतVIDEO: वाराणसी में वक्फ संपत्ति पर चला बुलडोजर, भारी पुलिस बल तैनात

भारत'राहुल-अखिलेश की देशभक्ति पर संदेह होता है', भारत के दुश्मनों की ओर से बोलते हैं...

भारतपुलिस के हाथ खोल दिया, 48 घंटे में...?, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा-उद्योग लगाने और निवेश बढ़ाने के लिए सबसे जरूरी कानून व्यवस्था

क्राइम अलर्टसुप्रीम कोर्ट अधिवक्ता दिवाकर शर्मा को बंधक बनाकर दीं यातनाएं, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष बलराज चौधरी, पत्नी और पुत्र सहित कुल 44 लोग हिरासत में, बड़ी संख्या में लाठी-डण्डे बरामद

क्राइम अलर्ट5 माह की गर्भवती भाभी सना के सिर, पेट और छाती पर फावड़े से ताबड़तोड़ वार कर काट डाला, खून से सना फावड़ा लेकर शव के पास खड़ा रहा देवर आमिर

भारत अधिक खबरें

भारत'एयर पॉवर को मजबूत बनाने में आत्मनिर्भरता और कुशल रखरखाव अहम' : मेंटेनेंस कमांड के प्रमुख एयर मार्शल यल्ला उमेश का कथन

भारतबिहार में 30 दिनों के भीतर जनता की समस्या का समाधान नहीं तो गिरेगी अधिकारियों पर गाज, मुख्यमंत्री ने जारी किया हेल्पलाइन

भारत'गलती से लग गया होगा मैडम सॉरी !': मुंबई मेट्रो में भीड़ के बीच महिला ने कथित तौर पर धक्का देने पर एक शख्स को पीटा, कहा- सुसाइड कर लो | WATCH

भारतपश्चिम बंगाल: मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने 5 मंत्रियों को विभाग सौंपे; अग्निमित्र पॉल, दिलीप घोष को मुख्य भूमिकाएँ मिलीं

भारतमध्यप्रदेश: भवानी शंकर वर्मा को आगर मालवा का, और रमेश मालवीय को बनाया गया रतलाम जिले का एससी मोर्चा का जिला अध्यक्ष