लाइव न्यूज़ :

यूपी चुनाव: रैलियों में कोविड नियमों के उल्लंघन पर बोले मुख्य चुनाव आयुक्त, अभी कार्रवाई की जिम्मेदारी राज्य सरकार की

By विशाल कुमार | Updated: December 30, 2021 15:06 IST

कोविड-19 के नियमों का उल्लंघन करके आयोजित की जा रही चुनावी रैलियों पर कार्रवाई करने के सवाल पर चंद्रा ने कहा कि चुनाव की तारीखों की घोषणा और आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद हमारी जिम्मेदारी शुरू होती है।

Open in App
ठळक मुद्देमुख्य चुनाव आयुक्त सुशील ने कहा कि चुनाव आयोग तारीखों की घोषणा के बाद ही कार्यभार संभालेगा।उन्होंने कहा कि राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की सिफारिशों के अनुसार कार्य करेंगे।चुनाव की घोषणा के बाद हम निश्चित रूप से विस्तृत दिशा-निर्देश जारी करेंगे।

नई दिल्ली: मुख्य चुनाव आयुक्त सुशील चंद्रा ने आज कहा कि उत्तर प्रदेश में चुनावी रैलियां चल रही हैं और वहां सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों का उल्लंघन राज्य सरकार की जिम्मेदारी है और चुनाव आयोग चुनाव की तारीखों की घोषणा के बाद ही कार्यभार संभालेगा।

एनडीटीवी की रिपोर्ट के अनुसार, कोविड-19 के नियमों का उल्लंघन करके आयोजित की जा रही चुनावी रैलियों पर कार्रवाई करने के सवाल पर चंद्रा ने कहा कि चुनाव की तारीखों की घोषणा और आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद हमारी जिम्मेदारी शुरू होती है। तब तक, जिम्मेदारी राज्य सरकार की होती है और वे राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की सिफारिशों के अनुसार कार्य करेंगे।

उन्होंने आगे कहा कि हमने स्वास्थ्य सचिव और अन्य अधिकारियों के साथ चर्चा की है और चुनाव की घोषणा के बाद हम निश्चित रूप से विस्तृत दिशा-निर्देश जारी करेंगे।

बता दें कि, आज सीईसी चंद्रा ने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों ने हमसे मुलाकात की और हमें बताया कि चुनाव सभी कोविड -19 प्रोटोकॉल का पालन करते हुए समय पर कराए जाने चाहिए।

चंद्रा ने कहा कि राज्य में राजनीतिक दलों ने रैलियों में कोविड मानदंडों के उल्लंघन के मुद्दे को उठाया है और प्रतिबंध लगाने के लिए कहा है।

चंद्रा ने बताया कि प्रदेश में कोविड-19 प्रोटोकॉल को ध्यान में रखते हुए प्रति बूथ मतदाताओं की संख्या 1500 से घटाकर 1250 कर दी गई है। ऐसा करने से पोलिंग बूथ की संख्या में 11000 का इजाफा हुआ है और अब यह कुल 174351 हो गई है।

इसके अलावा नक्सल प्रभावित क्षेत्रों को छोड़कर बाकी जिलों में मतदान का समय भी एक घंटा बढ़ाया जाएगा।

मुख्य निर्वाचन आयुक्त ने बताया कि इस बार चुनाव ड्यूटी में तैनात किए जाने वाले सभी अधिकारियों का पूर्ण टीकाकरण होना आवश्यक होगा और चुनाव से संबंधित अधिकारियों को अग्रिम मोर्चे के कर्मियों का दर्जा दिए जाने संबंधी आदेश जारी हो चुके हैं। जो भी पात्र होंगे उनके लिए बूस्टर खुराक का प्रावधान भी किया गया है। 

यह सुनिश्चित करने के लिए निर्देश जारी किए गए हैं कि राज्य के प्रत्येक मतदाता को कम से कम एक वैक्सीन की खुराक मिले। मुख्य चुनाव आयुक्त ने बाद में एनडीटीवी से साफ किया कि अगर किसी को टीका नहीं लगाया गया तो भी मतदान करने से नहीं रोका जाएगा

चंद्रा ने कहा कि यूपी के अधिकारियों ने हमें बताया है कि 50 फीसदी आबादी पूरी तरह से टीकाकरण कर चुकी है और राज्य में अब तक केवल चार ओमीक्रोन मामले सामने आए हैं।

टॅग्स :उत्तर प्रदेशविधानसभा चुनावSushil ChandraUttar Pradesh Government
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?

क्राइम अलर्टउत्तर प्रदेश में वैन और ट्रक की भीषण टक्कर में 10 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक व्यक्त किया

भारतअखिलेश यादव से मिले राजकुमार भाटी, सपा प्रमुख ने कहा- भाषा और आचरण में संतुलन-मर्यादा बनाए रखिए?, आपकी टिप्पणी से किसी वर्ग या व्यक्ति अपमानित ना हो?

क्राइम अलर्ट16 वर्षीय नाबालिग को बहला-फुसलाकर अगवा किया और रेप?, गोवा निवासी भाई छोटू अरेस्ट

भारत अधिक खबरें

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतनो वेटिंग, नो टेंशन! प्रमुख रूटों पर शुरू हुईं समर स्पेशल ट्रेनें, आज ही कराएं बुकिंग, चेक लिस्ट

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

भारतSpecial Train: रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी! ओडिशा-UP के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन, देखें रूट और डिटेल