लाइव न्यूज़ :

महोबा में ट्रक से कुचलकर दो छात्रों की मौत, तीन घायल, मुख्यमंत्री ने जताया शोक

By भाषा | Updated: December 24, 2020 14:07 IST

Open in App

महोबा (उप्र), 24 दिसंबर जिले के कुलपहाड़ कोतवाली क्षेत्र के सुगिरा गांव के पास बृहस्पतिवार सुबह ट्रक से कुचलकर साइकिल सवार दो छात्रों की मौके पर ही मौत हो गयी और तीन छात्र गंभीर रूप से घायल हो गए।

उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घटना पर शोक व्यक्त करते हुए छात्रों के परिजनों को दो-दो लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान करने के निर्देश दिये हैं।

कुलपहाड़ कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक अनूप दुबे ने बताया, ‘‘सुबह साढ़े छह बजे के करीब सुगिरा गांव से साइकिल से कुलपहाड़ कस्बे में ट्यूशन पढ़ने जा रहे 12वीं के पांच छात्रों को एक ट्रक ने कुचल दिया। घटना में धर्मेंद्र साहू (17) और कपिल (18) की मौके पर ही मौत हो गयी है। जितेंद्र गुप्ता (17), देवेन्द्र (17) और एक अन्य छात्र घायल हुए हैं। इनमें जितेंद्र की हालत ज्यादा नाजुक है। घायलों को इलाज के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।"

उन्होंने बताया, "हादसे के बाद चालक ट्रक के साथ फरार हो गया। घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने चालक की गिरफ्तारी की मांग को लेकर सड़क जाम कर दिया। बाद में प्रशासन द्वारा समझाने पर प्रदर्शनकारियों ने रास्ता खोल दिया।"

दुबे ने बताया, "शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। ट्रक चालक का पता लगाया जा रहा है।"

लखनऊ में, राज्य सरकार के प्रवक्ता ने बताया कि मुख्यमंत्री ने महोबा में हुई सड़क दुर्घटना में छात्रों की मौत पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने घायलों का समुचित उपचार सुनिश्चित करने और मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख रुपये की सहायता राशि प्रदान करने का भी निर्देश दिया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

क्रिकेटIPL 2026: समीर रिज़वी और रवि बिश्नोई शीर्ष पर, मौजूदा ऑरेंज और पर्पल कैप लीडर्स की सूची देखें

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?