लाइव न्यूज़ :

जम्मू-कश्मीर के रामबन में पीएसए के तहत दो व्यक्ति हिरासत में लिये गए

By भाषा | Updated: July 13, 2021 20:53 IST

Open in App

बनिहाल (रामबन), 13 जुलाई जम्मू-कश्मीर के रामबन जिले में मंगलवार को गैरकानूनी और राष्ट्रविरोधी गतिविधियों में कथित संलिप्तता को लेकर दो लोगों को कठोर 'जन सुरक्षा कानून (पीएसए)' के तहत हिरासत में लिया गया।

उन्होंने बताया कि पुलिस की एक टीम ने बनिहाल इलाके में दो कथित अपराधियों को पीएसए के तहत नोटिस भेजे और बाद में उन्हें हिरासत में लेकर जम्मू-कश्मीर के कोटबलवाल कारागार भेज दिया।

अधिकारियों ने बताया कि हिरासत में लिए गए लोगों की पहचान होल्लन बनिहाल के रहनेवाले तारिक अहमद डार और बनिहाल के रहनेवाले तनवीर अहमद चौधरी के रूप में हुई है। डार राजनीतिक कार्यकर्ता है जबकि चौधरी दुकानदार है।

अधिकारियों ने बताया कि रामबन के पुलिस अधीक्षक ने जम्मू-कश्मीर जन सुरक्षा अधिनियम, 1978 के प्रावधानों के तहत दोनों को हिरासत में लेने की सिफारिश करने वाले डोजियर सौंपे।

डोजियर में कहा गया कि दोनों कथित तौर पर बार-बार राष्ट्रविरोधी और समाज विरोधी गतिविधियों में और बनिहाल में कानून-व्यवस्था की समस्या पैदा करने में शामिल रहे हैं। दोनों ने दो धार्मिक समूहों के बीच वैमनस्यता को बढ़ावा का प्रयास किया, जिससे समूहों के बीच हिंसा और नफरत पैदा हो सकती है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू