लाइव न्यूज़ :

नववर्ष के पहले दिन जम्मू कश्मीर में आतंकी हमले, 4 नागरिकों की मौत, 10 जख्मी

By सुरेश एस डुग्गर | Updated: January 1, 2023 22:16 IST

जम्मू-कश्मीर के राजौरी में रविवार देर शाम आतंकवादियों ने फायरिंग कर दीा जिसमें 4 लोगों की मौत हो गईा साथ ही 10 लोग घायल भी हुए हैं।

Open in App
ठळक मुद्देराजौरी में आतंकी हमले के कारण 4 नागरिकों की मौत, 10 जख्मीपुलवामा में रायफल छीनी और श्रीनगर में ग्रेनेड से हुआ आतंकी हमला

जम्मू: नववर्ष के पहले दिन आतंकियों के तीन हमलों से जम्मू कश्मीर दहल उठा है। देर शाम को आतंकियों ने जहां राजौरी में तीन घरों पर फायरिंग कर 4 लोगों की जान ले ली. वहीं इस हमले से कुछ मिनट पहले उन्होंने श्रीनगर के हवल चौक में केरिपुब की 28वीं बटालियन के बंकर पर ग्रेनेड से हमला किया। जबकि इससे पहले आज सुबह पुलवामा के राजपोरा इलाके में केरिपुब एक जवान से एके-47 राइफल छीनने का मामला सामने आया।

राजौरी में रविवार देर शाम आतंकवादियों ने फायरिंग कर दी। जिसमें तीन लोगों की मौत हो गईा साथ ही 10 लोग घायल भी हुए हैं। जानकारी मिलते ही सुरक्षाकर्मियों ने घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। साथ ही पूरे इलाके की घेराबंदी कर आतंकियों की तलाश शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक आतंकियों ने ये गोलीबारी राजौरी के डांगरी इलाके में की है।

पुलिस ने बताया कि शाम करीब 7:15 बजे हायर सेकेंड्री स्कूल, डांगरी के पास गोलीबारी की घटना हुई. जिसमें एक महिला व एक बच्चे सहित एक हिन्दू परिवार के 18 लोग घायल हो गये। बाद में सतीश और दीपक सहित 3 लोगों ने दम तोड़ दिया, जबकि अन्य का इलाज जीएमसी राजौरी में चल रहा है। मौके पर सुरक्षा बल पहुंच गए हैं। घटना अपर डांगरी गांव की है। करीब 50 मीटर की दूरी पर अलग-अलग तीन घरों में फायरिंग की गई।  हालांकि अभी तक यह नहीं पता चल पाया है कि गोलीबारी करने में कितने आतंकी शामिल थे।

उधर, देर शाम को ही श्रीनगर के हवल चौक में रविवार को आतंकियों ने केरिपुब की 28 वीं बटालियन के बंकर पर ग्रेनेड से हमला किया। उनका निशाना चूक गया और ग्रेनेड सड़क पर फट गया। इससे एक नागरिक समीर अहमत मल्ला घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने इलाके को घेर लिया है।

इससे पहले रविवार सुबह 11:45 बजे दक्षिण कश्मीर के पुलवामा जिले के राजपोरा इलाके में सीआरपीएफ के जवान से एके-47 राइफल छीनने का मामला सामने आया। इसके बाद सुरक्षाबलों ने इलाके में घेराबंदी कर आतंकियों की तलाश शुरू की। हालांकि शाम तक रायफल छीनने वाले युवक को उसके परिवार के लोग लेकर थाने पहुंचे और रायफल वापस की।

सुरक्षाबलों ने उस परिवार की सराहना की है। रायफल छीनने वाले युवक की पहचान 25 साल के इरफान बशीर गनी के रूप में हुई है। सेना के अधिकारियों ने बताया कि आतंकियों ने 183 बटालियन के एक जवान से एके-47 राइफल छीनी थी।

टॅग्स :जम्मू कश्मीरआतंकी हमलानया साल 2023
Open in App

संबंधित खबरें

भारतजमानत नियम और जेल अपवाद, यूएपीए मामले में भी यही नियम?, सुप्रीम कोर्ट ने हंदवाड़ा निवासी सैयद इफ्तिखार अंद्राबी को दी राहत, पासपोर्ट जमा करने और हर 15 दिन में एक बार थाने जाओ?

भारतसुंबली मावस उत्सव: घाटी में गूंजी पुरानी आवाजें, 37 साल बाद कश्मीरी पंडितों ने अपनी मिट्टी को चूमा

क्राइम अलर्टजम्मू-कश्मीर: अपहरण के मामलों में 50% की कमी, लेकिन शून्य पर पहुंचना अभी बाकी

भारतचौंकाने वाला आंकड़ा: कश्मीर में कुत्तों से आगे निकलीं बिल्लियां, 85,000 से ज़्यादा लोग हुए शिकार

भारत3 हजार करोड़ का सवाल है रे बाबा! कश्मीर में शराबबंदी पर छिड़ी बड़ी बहस

भारत अधिक खबरें

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र