लाइव न्यूज़ :

नोएडा में अलग-अलग कारणों से तीन लोगों ने आत्महत्या की

By भाषा | Updated: November 27, 2021 14:58 IST

Open in App

नोएडा, 27 नवंबर थाना सेक्टर 20 क्षेत्र के हरौला गांव में सहमति संबंध (लिव इन रिलेशनशिप) में रह रही एक युवती ने मानसिक तनाव के चलते शुक्रवार रात आत्महत्या कर ली। पुलिस ने उसके साथी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

थाना सेक्टर 20 के प्रभारी निरीक्षक मुनीष प्रताप सिंह चौहान ने बताया कि मूल रूप से जनपद पटना की रहने वाली कुमारी बॉबी राज (23 वर्ष), हरौला गांव में एक मकान में किराए पर रह रही थी। बीती रात को बॉबी ने अपने घर पर पंखे से लटककर आत्महत्या कर ली।

उन्होंने बताया कि मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है और मृतका के परिजन को घटना की सूचना दे दी गई है।

वहीं, जनपद गौतम बुद्ध नगर के लुक्सर जेल में बंद एक कैदी ने जेल के रसोई घर में पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। उसे जनपद अलीगढ़ के थाना बन्नादेवी क्षेत्र से 10 वर्ष पूर्व डकैती एवं हत्या के मामले में गिरफ्तार किया गया था। तीन साल पहले उसे अलीगढ़ जेल से यहां गौतम बुद्ध नगर जेल में भेजा गया था।

जेल के अधिकारियों अनुसार मृतक की प्रेमिका की शादी तय हो गई थी और इस बात से वह अवसाद में था।

एक अन्य मामले में, थाना सेक्टर 49 क्षेत्र के होशियारपुर गांव के एक युवक ने बेरोजगारी से तंग होकर आत्महत्या कर ली।

थाना सेक्टर 49 के प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार सिंह ने बताया कि दिलीप (31) ने बीती रात पंखे से लटककर आत्महत्या कर ली। उन्होंने बताया कि एक सुसाइड नोट बरामद हुआ है, जिसमें उसने लिखा है कि वह काफी दिनों से बेरोजगार था, जिसकी वजह से वह यह कदम उठा रहा है। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

क्रिकेटSRH vs LSG: ऋषभ पंत ने दिखाया कमाल, अर्धशतक जड़कर लखनऊ को IPL 2026 की पहली जीत दिलाई

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन