लाइव न्यूज़ :

"ये है 2023 साल..., लेकिन हमारे बीच नहीं रहे जवाहर लाल", पुस्तक 'जवाहर' के विमोचन पर केंद्रीय मंत्री राम दास अठावले ने कहा

By आकाश चौरसिया | Updated: December 4, 2023 18:10 IST

केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने कहा, 17 साल के थे, तो आजादी के आंदोलन में जवाहर दर्डा जी कूद पड़े थे, बाद में कांग्रेस पार्टी में उन्होंने काम किया, महाराष्ट्र के मंत्रिमंडल में बहुत साल तक रहे। उद्योग मंत्रालय, स्वास्थ्य मंत्रालय हो, उनके पास ऊर्जा मंत्रालय था, लेकिन वो महाराष्ट्र के ऊर्जा थे। हमारे बाबा साहेब अंबेडकर उन्हें बहुत मानते थे, गरीब समाज को हमेशा न्याय देना का काम करते थे। 

Open in App

Book launch Jawahar based on senior freedom fighter Jawaharlal Darda: लोकमत के संस्थापक, वरिष्ठ स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एवं राजनीतिक-सामाजिक नेता श्री जवाहरलाल दर्डा 'बाबूजी'  के अद्भुत प्रेरणादायी जीवन के विभिन्न पहलुओं पर आधारित पुस्तक ‘जवाहर’ के विमोचन के मौके पर केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले पहुंचे।

जवाहर दर्डा को याद करते हुए उन्होंने कहा, "विजय दर्डा नागपुर, राजेंद्र दर्डा जी औरंगाबाद, तीन बार लोकसभा में रहे, आप दोनों भाई अच्छा काम कर रहा है, जवाहर दर्डा जी का नाम कर रहे हैं। वो यवतमाल जिले से आते थे, लेकिन पूरे महाराष्ट्र के लिए उन्होंने काम किया। जिनको अपनी जिंदगी में किसी का नहीं डर, उसका नाम था जवाहर। जवाहर जी का काम विस्मरणीय है, सभी आए आमंत्रित सदस्यों का वंदन किया।" 

उन्होंने आगे कहा कि 17 साल के थे, तो आजादी के आंदोलन में जवाहर दर्डा जी कूद पड़े थे, बाद में कांग्रेस पार्टी में उन्होंने काम किया, महाराष्ट्र के मंत्रिमंडल में बहुत साल तक रहे। उद्योग मंत्रालय, स्वास्थ्य मंत्रालय हो, उनके पास ऊर्जा मंत्रालय था, लेकिन वो महाराष्ट्र के ऊर्जा थे। हमारे बाबा साहेब अंबेडकर उन्हें बहुत मानते थे, गरीब समाज को हमेशा न्याय देना का काम करते थे। 

केंद्रीय मंत्री ने कहा, "जब तक पीएम मोदी रहेंगे मोदी, तब तक मेरी कोई भी चीज नहीं सकती है। तब की राजनीति और आज की राजनीति अलग-अलग है। कांग्रेस के हाथ में कई साल सत्ता रही और अब भाजपा सत्ता में है। हमारी पार्टी बड़ी पार्टी है। हम सब लोगों को देश के लिए विकास काम करना है। समाजिक न्याय और यूनाइटेड इंडिया के लिए काम करना है। मैं दिल्ली से हटने वाला नहीं हूं।" 

विजय दर्डा और राजेंद्र दर्डा जी का धन्यवाद दिया। जो गरीब, किसान और दलित को उठते देखा, उनका नाम है जवाहर दर्डा। ये है 2023 साल..., लेकिन हमारे बीच नहीं रहे जवाहर लाल।

सोमवार, 4 दिसंबर को राजधानी दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री तथा डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव आजाद पार्टी के अध्यक्ष पद्म भूषण गुलाम नबी आजाद, भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव व पूर्व मंत्री विनोद तावड़े, मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जनार्दन द्विवेदी, मीडिया में अपने विचारों से अलग पहचान रखने वाले वरिष्ठ पत्रकार पद्मश्री अलोक मेहता प्रमुखता से मौजूद रहें।

इस मौके पर वर्ल्ड पीस सेंटर और अहिंसा विश्व भारती के संस्थापक जैन आचार्य लोकेश मुनि जी आशीर्वचन देने मौजूद रहें। अपना सम्पूर्ण जीवन देश के लिए, गरीबों के कल्याण और दलितों के उत्थान के लिए समर्पित करने वाले कट्टर गांधीवादी जवाहरलाल दर्डा के कर्मठ जीवन के विभिन्न पहलुओं का इस पुस्तक में विवरण है, जो आनेवाली पीढ़ियों को प्रेरित करता रहेगा।

देश की आजादी के लिए संघर्ष से लेकर महाराष्ट्र सरकार के मंत्री तक की यात्रा के दौरान आए अनेक पड़ावों, संघर्षों और नैतिक मूल्यों से भरी उनकी जीवन यात्रा को पुस्तक में संजोया गया है। श्री जवाहरलाल दर्डा जैसे व्यक्ति का जन्म कई सौ वर्षों में एक बार होता है। उनका सम्पूर्ण जीवन समाज और देश के लिए प्रेरणादायी था। उन्होंने अद्भुत साहस, नेतृत्व, कौशल और नैतिक मूल्यों के साथ भारत को महान बनाने के लिए कठिन प्रयास किया. उनके विचार और कार्य हम सभी को आगे बढ़ने की सदा प्रेरणा देते हैं।

टॅग्स :लोकमत हिंदी समाचारलोकमत समाचार औरंगाबादलोकमत अकोलालोकमत नागपुर
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'सुर ज्योत्सना राष्ट्रीय संगीत पुरस्कार' के मंच से बोले लोकमत चेयरमैन विजय दर्डा, संगीत साधकों को बताया राष्ट्र की सांस्कृतिक धरोहर

भारतलोकमत समूह ने आयोजित किया संगीत साधना का महाकुंभ, पंडित लक्ष्मण कृष्णराव पंडित 'सुर ज्योत्सना नेशनल म्यूजिकल अवॉर्ड' से सम्मानित

भारतसुर ज्योत्स्ना नेशनल म्यूजिक अवार्ड्स 2026 में कैलाश खेर की रूहानी परफॉर्मेंस ने जीता दर्शकों का दिल, देखें वीडियो

भारत'सुर ज्योत्सना नेशनल म्यूजिकल अवॉर्ड' का आगाज, लोकमत समूह के आयोजित कार्यक्रम में लगा दिग्गजों का तांता

भारतRam Rasayan Book: 'राम रसायन' पुस्तक के बारे में बोले डॉ. विजय दर्डा, कहा- "यह किताब राम के चरित्र को अनुभव करने का जरिया"

भारत अधिक खबरें

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र