लाइव न्यूज़ :

एआईएमआईएम के लिये बंगाल में कोई संभावना नहीं है: अधीर रंजन चौधरी

By भाषा | Updated: November 20, 2020 01:34 IST

Open in App

कोलकाता, 19 नवंबर पश्चिम बंगाल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अधीर रंजन चौधरी ने एआईएमआईएम को भाजपा की 'बी टीम' करार देते हुए बृहस्पतिवार को कहा कि राज्य के धर्मनिरपेक्ष विचारों वाले लोग उसे सिरे से खारिज कर देंगे।

उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल के मुसलमान बिहार चुनाव के बाद एआईएमआईएम के एजेंडे को अच्छी तरह समझ गए हैं, जहां उसने अल्पसंख्यकों के वोट खाकर महागठबंधन को हराने में भाजपा की मदद की।

चौधरी ने कहा कि बंगाल के राजनीतिक रूप से सचेत धर्मनिरपेक्ष विचारों वाले लोग और मुसलमान एआईएमआईएम जैसी पार्टी को कभी वोट नहीं देंगे बल्कि उसके उम्मीदवारों की जमानत जब्त करा देंगे।

उन्होंने पत्रकारों से कहा कि असदुद्दीन ओवैसी के नेतृत्व वाली एआईएमआईएम भाजपा की 'बी टीम' है और पश्चिम बंगाल में उसके लिये कोई संभावना नहीं है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वक्या ईरान और यूएस के बीच सीजफायर बढ़ेगा आगे? डोनाल्ड ट्रंप के बयान से युद्धविराम पर मंडराए अनिश्चितता के बादल

भारतजनगणना और परिसीमन के चक्रव्यूह में महिला आरक्षण बिल! क्या है अब मोदी सरकार की नई रणनीति?

क्राइम अलर्टTCS Nashik Case: धर्म परिवर्तन की शिकायतों से कंपनी का इनकार, जांच के लिए निगरानी पैनल तैयार

क्राइम अलर्टCR Park Double Murder: दिल्ली में डबल मर्डर से सनसनी, बाप-बेटे को को उतारा मौत के घाट; पुलिस खंगाल रही डिटेल्स

भारतTamil Nadu Road Accident: कोयंबटूर में टूरिस्ट बस खाई में गिरी, 9 पर्यटकों की मौत; पीएम और राष्ट्रपति ने जताया दुख

भारत अधिक खबरें

भारतपुणे एयरपोर्ट पर हादसा टला, IAF विमान की हार्ड लैंडिंग के बाद रनवे अस्थायी रूप से बंद; कई उड़ानों के रूट बदले गए

भारतजिंदगी में इतनी लापरवाही आती कहां से है ?

भारतआजादी के बाद भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण की पड़ताल करती एक किताब

भारतAcharya Vinoba Bhave: भूदान: भूमि, न्याय और नैतिकता की पुकार

भारतलोकसभा में महिला आरक्षण विधेयक पारित नहीं हो सका, 230 सदस्यों ने इसके विरोध में किया मतदान