लाइव न्यूज़ :

'संसद का नया भवन हमारे सनातन संस्कारों और हमारी अपेक्षाओं, आकांक्षाओं को प्रतिबिंबित करेगा'

By भाषा | Updated: December 10, 2020 20:07 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 10 दिसंबर उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने बृहस्पतिवार को कहा कि संसद का नया भवन हमारे सनातन संस्कारों और 21वीं सदी की हमारी अपेक्षाओं, आकांक्षाओं को प्रतिबिंबित करेगा।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लिखे एक पत्र में नायडू ने नए संसद भवन के भूमि पूजन और शिलान्यास के लिए उन्हें बधाई दी।

उन्होंने लिखा, ‘‘संसद के नए भवन के शिलान्यास के लिए आपको बधाई देते हुए मुझे प्रसन्नता हो रही है। यह भवन हमारे सनातन संस्कारों और 21वीं सदी की हमारी अपेक्षाओं, आकांक्षाओं को प्रतिबिंबित करेगा।’’

उपराष्ट्रपति ने कहा कि उन्हें खुशी है कि मौजूदा संसद भवन के करीब सौ वर्षों बाद प्रधानमंत्री मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में महत्वाकांक्षी परियोजना आकार ले रही है।

राज्यसभा के सभापति नायडू ने कहा कि उन्हें यह उल्लेख करते हुए प्रसन्नता हो रही है कि नया भवन सारी सुविधाओं से लैस होगा और हरित प्रौद्योगिकी का भी इसमें इस्तेमाल किया जाएगा।

उन्होंने कहा, ‘‘हमारा देश 2022 में आजादी का 75 वां साल मनाएगा और इस अवसर पर नया संसद भवन हमारे लोकतान्त्रिक मूल्यों को और भी दृढ़ करेगा। सभ्य, शिष्ट संवाद के माध्यम से सहमति बनाने की हमारी प्राचीन परम्परा को और समृद्ध करेगा और जन कल्याणकारी विमर्श के लिए उपयुक्त मंच प्रदान करेगा।’’

उन्होंने लिखा है, ‘‘नया भवन हमारी अपेक्षाओं, आकांक्षाओं को प्रतिबिंबित करेगा। मुझे विश्वास है कि इस शानदार उपलब्धि पर हर भारतीय गौरवान्वित महसूस करेगा और यह समकालीन भारत के उदय का प्रतीक होगा।’’

नायडू ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि प्रधानमंत्री के दूरदर्शी दृष्टिकोण, सतसंकल्प से सिद्धि हासिल होगी और संसद के नए भवन में देश के जनप्रतिनिधियों को सार्वजनिक मुद्दे पर बहस के लिए उपयुक्त मंच मिलेगा।

उन्होंने कहा कि पिछले सात दशकों में भारत ने दुनिया का ध्यान खींचा है और विश्व के सबसे बड़े संसदीय लोकतंत्र के तौर पर सराहना पायी है।

उन्होंने कहा, ‘‘मुझे उम्मीद है कि अपनी संसदीय व्यवस्था की ताकत के बल पर संसद का नया भवन भारत की लोकतांत्रिक जड़ों को और मजबूत करेगा और तेज, सतत समावेशी विकास गाथा के लिए प्रेरित करेगा। ’’

नायडू ने कहा कि ‘लोकतंत्र के नए मंदिर के पूरा हो जाने से देश के गौरवशाली संसदीय इतिहास में एक नया अध्याय जुड़ जाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल