लाइव न्यूज़ :

मुख्यमंत्री ने शहीद के परिवार को विश्वास दिलाया, सरकार हर तरह से उनके इस दुख में साथ

By बलवंत तक्षक | Updated: February 21, 2019 22:28 IST

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने गुरुवार को रेवाड़ी के गांव राजगढ़ पहुंचकर शहीद हरि सिंह राजपूत के परिजनों से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना देते हुए कहा कि हरि सिंह की शहादत पर पूरा देश गर्व कर रहा है।

Open in App

रियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने शहीद हरि सिंह के परिवार को 50 लाख रुपए की सहायता राशि दी है. इनमें 17. 50 लाख रु पए शहीद की पत्नी, 17. 50 लाख रु पए उनके बेटे और 15 लाख रु पए शहीद की मां को दिए गए हैं. इसके साथ ही खट्टर ने शहीद की वीरांगना को सरकारी नौकरी देने का वादा भी किया है.

राज्य विधानसभा के बजट सत्र में हिस्सा लेने के बजाए खट्टर आज रेवाड़ी जिले के राजगढ़ गांव पहुंचे और शहीद हरि सिंह को श्रद्धांजलि देते हुए उनके परिवार को  ढांढस बंधाया. हरि सिंह की शहादत पर संवेदना जताते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा के रणबांकुरों ने जरूरत पड़ने पर हमेशा देश की माटी के लिए बड़ी से बड़ी कुर्बानी दी है और हमें इस पर गर्व है. उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार शहीद परिवार के साथ खड़ी है.

उल्लेखनीय है कि श्रीनगर के पुलवामा पिगलीना नामक स्थान पर सेना की तरफ से चलाए गए ऑपरेशन के दौरान 55-आरआर बटालियन के एक अधिकारी और तीन जवान शहीद हो गए थे. इनमें रेवाडी के सिपाही हरि सिंह ने भी अपने प्राणों की आहुति दी थी. शहीद हरी सिंह के परिवार में माता पिस्ता देवी, पत्नी राधा बाई और दस महीने का बेटा लक्ष्य है. 

कश्मीर में पत्थरबाजी के भुगतभोगी रहे हैं खट्टर 

 खट्टर खुद कश्मीर घाटी में पत्थरबाजी के भुगतभोगी रहे हैं. उस समय बड़ी मुश्किल से वे अपनी जान बचा कर वहां से निकले थे. इस घटना का जिक्र  करते हुए खट्टर ने गांव में मौजूद लोगों को भरोसा दिलाया कि अब जल्द ही कश्मीर में आतंक की समस्या का समाधान किया जाएगा. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इसका रास्ता निकालेंगे.

टॅग्स :पुलवामा आतंकी हमलाजम्मू कश्मीरहरियाणामनोहर लाल खट्टर
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?