लाइव न्यूज़ :

देश के हर सैनिक को सलाम, भारत हमेशा स्वस्थ, स्वच्छ और सुरक्षित रहे, जय हिंदः सचिन तेंदुलकर

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 8, 2019 17:10 IST

Open in App
ठळक मुद्देग्रुप कैप्टन बनने वाले पहले खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर भारतीय वायुसेना के स्थापना दिवस परेड में शामिल हुए।वह पत्नी अंजलि के साथ यहां वायुसेना की वर्दी में पहुंचे। इस मौके पर सेना, नौसेना और वायुसेना के प्रमुख भी यहां मौजूद थे।

महान बल्लेबाज और वायुसेना में मानद ग्रुप कैप्टन बनने वाले पहले खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर भारतीय वायुसेना के 87वें स्थापना दिवस पर मंगलवार को हिंडन बेस पर हुए कार्यक्रम में शामिल हुए।

तेंदुलकर को 2010 में ग्रुप कैप्टन के पद से सम्मानित किया गया था। वह पत्नी अंजलि के साथ यहां वायुसेना की वर्दी में पहुंचे। इस मौके पर सेना, नौसेना और वायुसेना के प्रमुख भी यहां मौजूद थे। तेंदुलकर ने ट्विटर के जरीये भारतीय सैनिकों को शुक्रिया अदा किया।

उन्होंने हिंदी में ट्वीट किया,‘‘ वायु सेना दिवस के अवसर पर सभी को शुभकामनाएं। भारत को हमेशा सुरक्षित रखने के लिए मैं देश के हर सैनिक को धन्यवाद देता हूं। माननीय प्रधानमंत्री मोदी जी द्वारा जारी स्वस्थ और स्वच्छ भारत मिशन में आपके उत्साह को देखकर मैं कामना करता हूं कि भारत हमेशा स्वस्थ, स्वच्छ और सुरक्षित रहे। जय हिंद! ’’

इस मौके पर वायुसेना प्रमुख आरकेएस भदौरिया ने 51 स्क्वॉड्रन और नौ स्क्वॉड्रन को फरवरी में पाकिस्तान के बालाकोट में आतंकी शिविरों पर हवाई हमले में उनकी भूमिका के लिए सम्मानित किया। बालाकोट अभियान का हिस्सा रहे विंग कमांडर अभिनंदन वर्धमान और अन्य लड़ाकू विमानों के पायलटों ने फ्लायपास्ट में हिस्सा लिया। 

टॅग्स :इंडियन एयर फोर्ससचिन तेंदुलकरमोदी सरकारनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन