लाइव न्यूज़ :

तेजस्वी यादव भाजपा पर हुए हमलावर, बोले- "उन्हें 2024 का डर सता रहा है, कहीं बिहार की तरह बाजी हाथ से न निकल जाए"

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: September 19, 2022 15:43 IST

तेजस्वी यादव ने कहा कि भाजपा को 2024 का भय सता रहा है कि कहीं बिहार की तरह 2024 में भी बाजी उनके हाथ से न निकल जाए। ये लोग साल में 2 करोड़ नौकरी देने की बात करते थे, सब जानते हैं कि कितना नौकरी मिला है।

Open in App
ठळक मुद्देतेजस्वी यादव ने भाजपा को घेरते हुए कहा कि ये लोग महागठंबधन के कारण बहुत डर में हैं ये लोग साल में 2 करोड़ नौकरी देने की बात करते थे, सब जानते हैं कि कितना नौकरी मिला हैबिहार में भी इन लोगों ने नौकरी और रोजगार देने के सवाल पर युवाओं का दो साल बर्बाद किया है

पटना: बिहार के उपमुख्यमंत्री और राजद के वरिष्ठ नेता तेजस्वी यादव ने भाजपा और केंद्र सरकार को घेरते हुए कहा कि ये लोग राजद-जदयू महागठंबधन के कारण बहुत डर में हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा को 2024 का भय सता रहा है कि कहीं बिहार की तरह 2024 में भी बाजी उनके हाथ से न निकल जाए। ये लोग साल में 2 करोड़ नौकरी देने की बात करते थे, सब जानते हैं कि कितना नौकरी मिला है।

तेजस्वी यादव ने कहा, "भाजपा को 2024 का डर लग रहा है कि जो बिहार में हुआ वो कहीं पूरे देश में ना हो जाए! भाजपा को इस बात का डर सता रहा है कि जो हम बिहार के युवाओं को लाखों नौकरी देने जा रहे हैं, कही बिहार की देखादेखी बाकी राज्यों में भी ऐसी मांग उठने लगेगी, तब भाजपा क्या करेगी!"

भाजपा की तीखी आलोचना करते हुए उन्होंने कहा कि बिहार के शासन से उनके मन में भय पैदा हो रहा है। बिहार सरकार अपना वादा पूरा करने जा रही है। हम युवाओं को नौकरी देने जा रहे हैं। बिहार में भी इन लोगों ने नौकरी और रोजगार के सवाल पर दो साल बर्बाद किया है। अब जब महागठंबधन की सरकार बनी है तो वो परेशान हो रहे हैं।

इसके साथ ही तेजस्वी यादव ने सीबीआई विवाद पर पत्रकारों से कहा कि ये मामला कोर्ट में है, कोर्ट ने हमें नोटिस दिया है। उसका जवाब दिया जाएगा। लेकिन राजद-जदयू गठबंधन किसी से डरने वाला नहीं है।

मालूम हो कि बीते 25 अगस्त को तेजस्वी यादव ने सीबीआई द्वारा रेलवे से जुड़े घोटालों के मामले में कई जगहों पर मारे गये छापे पर प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए कहा था क्या सीबीआई अधिकारियों की मां और बच्चे नहीं होते? क्या उनका परिवार नहीं है? क्या वे हमेशा सीबीआई अधिकारी रहेंगे? क्या वे रिटायर नहीं होंगे? सिर्फ यही पार्टी सत्ता में बनी रहेगी? आप क्या संदेश देना चाहते हैं? आपको संवैधानिक संगठन के कर्तव्य का ईमानदारी से निर्वहन करना चाहिए।

तेजस्‍वी यादव ने खुले मंच से सीबीआई अधिकारियों को हड़काने वाली यह टिप्‍पणी जिस तरीके से की उसके आधार पर सीबीआई उनकी जमानत नामंजूर करने के लिए विशेष जज से गुहार लगाई है। सीबीआई ने कोर्ट से कहा है कि तेजस्‍वी यादव अपनी ताकत का इस्‍तेमाल कर और सीबीआई अधिकारियों को धमकाकर जांच प्रभावित कर सकते हैं। ऐसी हालत में उन्‍हें जेल भेजा जाना चाहिए। सीबीआई ने कहा है कि तेजस्‍वी यादव ने जमानत की शर्तों का उल्‍लंघन किया है।

मामले में सीबीआई की स्पेशल जज गीतांजलि गोयल ने सीबीआई की अपील पर तेजस्वी यादव को नोटिस जारी किया है और उनसे पूछा है कि क्यों न उनकी जमानत को रद्द कर दिया जाए? तेजस्वी यादव को नोटिस का जवाब के लिए 28 सितंबर का समय दिया गया है।

टॅग्स :तेजस्वी यादवBihar BJPआरजेडीमहागठबंधनजेडीयू
Open in App

संबंधित खबरें

भारतहमको साइन करने नहीं आता, इस लायक नहीं?, विधायक अनंत सिंह ने मंत्री बनने के सवाल पर बोले

भारतसम्राट चौधरी के मुख्यमंत्री बनने पर भाजपा में अंदरूनी खुशी नहीं?, "कमांडर के आदेश" को लेकर सियासी चर्चाओं का बाजार गर्म, विजय सिन्हा हो रहे ट्रोल?

भारतजदयू के कार्यक्रम में नीतीश कुमार के नाम पर फफक-फफक कर रो पड़े पूर्व मंत्री अशोक चौधरी, निशांत ने बंधाया ढ़ाढस

भारतकौन हैं विजय कुमार चौधरी और बिजेंद्र प्रसाद यादव?, क्यों नीतीश कुमार करते हैं सबसे अधिक भरोसा?, वीडियो

भारतबिहार में नरेंद्र मोदी और नीतीश मॉडल ही चलने वाला?, मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद सम्राट चौधरी ने किया ऐलान

भारत अधिक खबरें

भारतTamil Nadu Road Accident: कोयंबटूर में टूरिस्ट बस खाई में गिरी, 9 पर्यटकों की मौत; पीएम और राष्ट्रपति ने जताया दुख

भारतपुणे एयरपोर्ट पर हादसा टला, IAF विमान की हार्ड लैंडिंग के बाद रनवे अस्थायी रूप से बंद; कई उड़ानों के रूट बदले गए

भारतजिंदगी में इतनी लापरवाही आती कहां से है ?

भारतआजादी के बाद भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण की पड़ताल करती एक किताब

भारतAcharya Vinoba Bhave: भूदान: भूमि, न्याय और नैतिकता की पुकार