लाइव न्यूज़ :

बिहारी श्रमिकों पर हमले का झूठा वीडियो शेयर करने पर यूट्यूबर मनीष कश्यप पर एक्शन, तमिलनाडु पुलिस ले गई अपने साथ

By एस पी सिन्हा | Updated: March 29, 2023 16:48 IST

एयरपोर्ट पर मीडिया से बात करते हुए मनीष कश्यप ने कहा कि मेरे साथ तमिलनाडु पुलिस ने कुछ गलत नहीं करेगी। मुझे पुलिस पर पूरा भरोसा है।

Open in App
ठळक मुद्देतमिलनाडु में बिहारी मजदूरों पर हमले का फेक वीडियो पर कार्रवाई आरोपी मनीष कश्यप को तमिलनाडु पुलिस ने जा रही मनीष का कहना है कि तमिलनाडु पुलिस उसके साथ कुछ गलत नहीं करेगी

पटना: तमिलनाडु में बिहारी श्रमिकों पर हमले का झूठा वीडियो शेयर करने के आरोपित यूट्यूबर मनीष कश्यप को तमिलनाडु पुलिस प्रोडक्शन वारंट पर अपने साथ ले गई। इस दौरान पटना एयरपोर्ट पर मनीष कश्यप का आक्रामक रूप देखने को मिला।

एयरपोर्ट पर मीडिया से बात करते हुए मनीष कश्यप ने कहा कि मेरे साथ तमिलनाडु पुलिस ने कुछ गलत नहीं करेगी। मुझे पुलिस पर पूरा भरोसा है।

मनीष कश्यप को गो एयर की सुबह की फ्लाइट से ही ले जाना था। उसे एयरपोर्ट की जगह बीएमपी ले जाया गया था फिर अब वापस एयरपोर्ट लाया गया। मनीष की मेन गेट से ही एंट्री हुई।

अब उसे पटना से चेन्नई जाने वाली इंडिगो की फ्लाइट 6ई-483 से ले जाया गया, जो दोपहर 3 बजे उड़ान भरी। वहीं, एयरपोर्ट पर मीडिया से बात करते हुए मनीष कश्यप ने कहा कि उसे नेताओं पर भरोसा नहीं है। बिहार के नेताओं ने राज्य को बर्बाद कर दिया है।

भारत में पहली बार किसी पत्रकार के साथ ऐसा हो रहा है। आज नहीं तो कल बिहार जरूर बदलेगा। मेरे सारे वीडियो देख लीजिए, मैंने सिर्फ मजदूरों की आवाज उठाई है। उसे फंसाया नहीं जा रहा है।

एक सवाल पर कि कहा जा रहा है आपने पूछताछ में कई बड़े नेता का नाम लिया है, इस पर जवाब देते हुए कहा कि यह बिल्कुल झूठ बात है। मनीष कश्यप ने कहा कि बिहार के मजदूरों के लिए किसी भी हाल में सबको जीतना है तब हमारा बिहार बदलेगा।

ऐसा नहीं हुआ तो हम दूसरे राज्यों में जाकर धक्के खाते रहेंगे। उल्लेखनीय है कि तमिलनाडु पुलिस की अर्जी पर पटना के स्पेशल कोर्ट ने ट्रांजिट रिमांड पर ले जाने की अपनी मंजूरी दे दी थी। ये मंजूरी मंगलवार को मिली।

इसके बाद से ही मनीष को ले जाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई थी। बेंगलुरु के बाद पुलिस मनीष को मदुरई लेकर जाएगी। जहां उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा।

फिर उसे रिमांड पर लेकर तमिलनाडु की पुलिस पूछताछ करेगी क्योंकि वहां की पुलिस के सामने भी बिहारियों की पिटाई करने के मामले में वायरल किए गए फर्जी वीडियो को लेकर कई सवाल खड़े हैं। जिसका जवाब तमिलनाडु की पुलिस जानना चाहती है।

टॅग्स :बिहारTamil Naduयुट्यूब वीडियोवायरल वीडियो
Open in App

संबंधित खबरें

भारतTamil Nadu Road Accident: कोयंबटूर में टूरिस्ट बस खाई में गिरी, 9 पर्यटकों की मौत; पीएम और राष्ट्रपति ने जताया दुख

भारत1 अणे मार्ग से सुनहरी बाग रोड स्थित टाइप-8 श्रेणी का 9 नंबर बंगला?, बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा

भारतहमको साइन करने नहीं आता, इस लायक नहीं?, विधायक अनंत सिंह ने मंत्री बनने के सवाल पर बोले

ज़रा हटकेछात्रा 3 साल के जीएनएम कोर्स के दौरान विवाह करती है, तो नामांकन रद्द?, स्कूल प्रशासन ने परिसर की दीवारों पर चस्पा किया नोटिस

क्राइम अलर्ट8 पन्नों का संदिग्ध दस्तावेज और कई मोबाइल नंबर?, मोतिहारी, मुजफ्फरपुर, भागलपुर, छपरा, सीवान, मुंगेर, नालंदा, गोपालगंज, भोजपुर और सीतामढ़ी सहित कई जेलों में छापेमारी

भारत अधिक खबरें

भारतजनगणना और परिसीमन के चक्रव्यूह में महिला आरक्षण बिल! क्या है अब मोदी सरकार की नई रणनीति?

भारतपुणे एयरपोर्ट पर हादसा टला, IAF विमान की हार्ड लैंडिंग के बाद रनवे अस्थायी रूप से बंद; कई उड़ानों के रूट बदले गए

भारतजिंदगी में इतनी लापरवाही आती कहां से है ?

भारतआजादी के बाद भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण की पड़ताल करती एक किताब

भारतAcharya Vinoba Bhave: भूदान: भूमि, न्याय और नैतिकता की पुकार