लाइव न्यूज़ :

तमिलनाडु: मद्रास हाईकोर्ट ने भ्रष्टाचार के मामले में मंत्री के पोनमुडी को ठहराया दोषी, सेशन कोर्ट के फैसले को पलटा

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: December 19, 2023 12:58 IST

मद्रास हाईकोर्ट ने डीएमके सरकार को बेहद कड़ा झटका देते हुए आय से अधिक संपत्ति के मामले में मंत्री के पोनमुडी को दोषी ठहराया है।

Open in App
ठळक मुद्देमद्रास हाईकोर्ट ने डीएमके सरकार के मंत्री के पोनमुडी को भ्रष्टाचार के मामले में दोषी ठहराया हाईकोर्ट ने मंत्री पोनकुडी को सेशन कोर्ट द्वारा बरी किये जाने का फैसला पलटावेल्लोर की सेशन कोर्ट ने मंत्री पोनकुडी को आय से अधिक संपत्ति के मामले में बरी कर दिया था

चेन्नई: मद्रास हाईकोर्ट ने डीएमके सरकार को बेहद कड़ा झटका देते हुए आय से अधिक संपत्ति के मामले में मंत्री के पोनमुडी को दोषी ठहराया है। इसके साथ ही हाईकोर्ट ने स्टालिन सरकार के मंत्री पोनकुडी को सेशन कोर्ट द्वारा बरी किये जाने का फैसला पलट दिया।

समाचार वेबसाइट इंडिया टुडे के अनुसार इससे पहले 28 जून को वेल्लोर की सेशन कोर्ट ने आय से अधिक संपत्ति के मामले में पोनमुडी और उनकी पत्नी को यह कहते हुए बरी कर दिया कि अभियोजन पक्ष पर्याप्त सबूत पेश करने में विफल रहा लेकिन मद्रास हाईकोर्ट ने अब सेशन कोर्ट के फैसले को पलट दिया है और अपने आदेश में मंत्री को दोषी ठहराते हुए कहा कि वो केस में सजा की सुनवाई इस सप्ताह के अंत में करेगी।

बताया जा रहा है कि वेल्लोर के जिला न्यायाधीश एन वसंतलीला ने सतर्कता और भ्रष्टाचार निरोधक निदेशालय द्वारा दर्ज आय से अधिक संपत्ति के मामले में तमिलनाडु के उच्च शिक्षा मंत्री और वरिष्ठ द्रमुक नेता के पोनमुडी और उनकी पत्नी को बरी कर दिया।

मद्रास हाईकोर्ट ने जून में वेल्लोर की एक अदालत द्वारा बरी किए जाने के बाद आय से अधिक संपत्ति के मामले में तमिलनाडु के मंत्री के पोनमुडी और उनकी पत्नी को बरी करने के फैसले पर स्वत: संज्ञान लेते हुए अगस्त में पुनर्विचार करने का फैसला किया।

मंत्री पोनमुडी और उनकी पत्नी के खिलाफ सतर्कता और भ्रष्टाचार निरोधक निदेशालय (डीवीएसी) का मामला 2002 में दर्ज किया गया था, जब तत्कालीन अन्नाद्रमुक सरकार 1996-2001 तक सत्ता में थी। जिसमें यह आरोप लगाया गया था कि दोनों की आय 1.4 करोड़ रुपये थी। उस समय उनकी आय के ज्ञात स्रोतों से अनुपातहीन थी।

डीवीएसी ने दावा किया कि पोनमुडी ने 1996-2001 तक राज्य सरकार में मंत्री के रूप में अपने कार्यकाल के दौरान अवैध संपत्ति अर्जित की।

टॅग्स :Madras High Courtचेन्नईडीएमकेdmk
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीमदद कीजिए सीएम विजय?, 17 दिनों से बेहोश और वेंटिलेटर पर 47 वर्षीय पत्नी मालथी?, तमिल फिल्मों के लोकप्रिय हास्य अभिनेता मुथुकलाई ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री से लगाई गुहार

भारततमिलनाडु विधानसभा चुनाव में हार की पूरी जिम्मेदारी मेरी, द्रमुक अध्यक्ष स्टालिन ने कहा- समिति का गठन, 20 दिन में रिपोर्ट दीजिए?

भारततमिलनाडु विधानसभा में TVK सरकार को कई दलों का समर्थन

भारततमिलनाडु सरकार में अभी से दरार पड़ी? ज्योतिषी को सलाहकार नियुक्त करने पर सहयोगी दलों के निशाने पर विजय

भारतपूजा स्थलों के पास स्थित 276 दुकानें सहित 717 खुदरा शराब दुकान बंद?, मुख्यमंत्री सी जोसफ विजय ने दिया आदेश

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र

भारततख्त श्री पटना साहिब गुरुद्वारे में माथा टेकने पटना पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केन्द्र सरकार और भाजपा पर बोला तीखा हमला