लाइव न्यूज़ :

निपाह के मद्देनजर केरल से लगे जिलों में तमिलनाडु उठा रहा कदम : मंत्री

By भाषा | Updated: September 5, 2021 19:30 IST

Open in App

तमिलनाडु के चिकित्सा एवं परिवार कल्याण मंत्री मा सुब्रह्मण्यम ने रविवार को कहा कि पड़ोसी राज्य केरल में निपाह संक्रमण से एक बच्चे की मौत के बाद वहां के नौ सीमावर्ती जिलों से आने वाले लोगों की निगरानी के लिए तमिलनाडु ने कदम उठाने शुरू कर दिए हैं। केरल की स्वास्थ्य मंत्री वीणा जॉर्ज के अनुसार कोझिकोड स्थित एक अस्पताल में निपाह संक्रमण से रविवार को 12 साल के एक लड़के की मौत हो गई। सुब्रह्मण्यम ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘हम पहले से ही केरल की सीमा से लगे नौ जिलों में निगरानी कर रहे हैं। हम जीका वायरस के बारे में घर-घर जाकर जागरूकता अभियान चला रहे हैं… निपाह वायरस के मद्देनजर हमने जिला स्वास्थ्य अधिकारियों को बुखार शिविर समेत अन्य कदम उठाने के संबंध में परामर्श जारी किया है।’’ मंत्री ने बताया कि नौ जिलों के अधिकारियों को सीमावर्ती जिलों के प्रवेश बिंदुओं पर यात्रियों की थर्मल जांच के साथ ही बुखार शिविर लगाने के निर्देश दिए गए हैं। वहीं, स्वास्थ्य सचिव जे राधाकृष्णन ने कहा कि केरल से तमिलनाडु आनेवाले लोगों की सिर्फ कोविड-19 जांच ही नहीं, बल्कि संक्रामक बीमारी जीका और निपाह समेत अन्य के लिए भी जांच की जाएगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतभूस्खलन प्रभावित वायनाड जाते समय दुर्घटनाग्रस्त हुई केरल की स्वास्थ्य मंत्री वीना जॉर्ज की कार, आईं मामूली चोटें

भारतकेरल में मंकीपॉक्स का दूसरा मामला, कन्नूर में 31 साल के व्यक्ति का इलाज जारी

भारतदो स्वास्थ्य कर्मियों में निपाह वायरस के संक्रमण के लक्षण: केरल की स्वास्थ्य मंत्री

भारतदो स्वास्थ्य कर्मियों में निपाह वायरस के संक्रमण के लक्षण: केरल स्वास्थ्य मंत्री

भारतकेरल में निपाह वायरस से संक्रमित 12 वर्षीय बच्चे की मौत, केंद्र ने राज्य में भेजा दल

भारत अधिक खबरें

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र