लाइव न्यूज़ :

लखीमपुर के दिवंगत किसानों की याद में सपा ने 'स्मृति दिवस' मनाया

By भाषा | Updated: November 3, 2021 21:49 IST

Open in App

लखनऊ, तीन नवंबर समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव की अपील पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने बुधवार को लखीमपुर खीरी जिले में भाजपा कार्यकर्ताओं को लेकर जा रही एक जीप की चपेट में आने से मारे गए किसानों की याद में पूरे राज्य में 'किसान स्मृति दिवस' मनाया।

सपा मुख्यालय द्वारा जारी बयान के अनुसार, पार्टी प्रमुख ने इटावा में अपने पैतृक गांव सैफई में भी किसानों की याद में दीप प्रज्ज्वलित किया।

बयान में कहा गया है कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की अपील पर आज तीन नवम्बर 2021 को पार्टी के हजारों कार्यकर्ताओं ने प्रत्येक जनपद में किसानों और नौजवानों के स्मरण में ‘स्मृति दिवस’ मनाया। अखिलेश यादव ने सैफई में स्वयं किसानों की स्मृति में एक दिया जलाया।

अखिलेश ने कहा कि लखीमपुर खीरी में किसानों और नौजवानों को बेरहमी से जीप से कुचल कर मार दिया गया। इनकी शहादत की स्मृति में ‘एक दिया जलाकर’ श्रद्धांजलि अर्पित करना है।

सपा मुख्यालय में राष्ट्रीय सचिव राजेन्द्र चौधरी ने ‘एक दिया‘ जलाकर शहीद किसानों-नौजवानों को श्रद्धांजलि दी। प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने कानपुर में दिया जलाया। इस अवसर पर राज्य भर के अलग-अलग जनपदों में हजारों कार्यकर्ताओं ने ‘एक दिया‘ जलाकर किसानों को श्रद्धांजलि दी।

पूर्व मुख्यमंत्री यादव ने कहा, ‘‘लखीमपुर खीरी कांड लोकतंत्र पर एक काला धब्बा है, जिसकी कसक वर्षों तक बनी रहेगी। भाजपा सरकार की अमानवीयता के खिलाफ जनता में भारी आक्रोश है। किसानों में असंतोष है। भाजपा सरकार के राज में किसानों और नौजवानों का दमन किया जा रहा है। जनता उसे कभी माफ नहीं करेगी।’’

गौरतलब है कि दो नवंबर को समाजवादी पार्टी ने लखीमपुर खीरी कांड मामले में 'भाजपा की क्रूरता' के बारे में लोगों को याद दिलाने के लिए हर महीने की तीन तारीख को 'लखीमपुर किसान स्मृति दिवस' मनाने का आह्वान किया था।

लखीमपुर खीरी के तिकोनिया इलाके में तीन अक्टूबर को हुई हिंसा में चार किसानों समेत आठ लोगों की मौत हुई थी। इस मामले में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा के बेटे आशीष मिश्रा को हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।

लखीमपुर खीरी कांड में मारे गए आठ लोगों में से चार किसानों को कथित रूप से गाड़ी से कुचल कर मारा गया। इस मामले में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री के बेटे आशीष तथा कई अन्य आरोपी इस वक्त जेल में हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos