लाइव न्यूज़ :

सिंह ने कहा, अगर लोहिया की बात सही तो 25 साल तक पीएम रहेंगे नरेंद्र मोदी

By भाषा | Updated: July 9, 2019 17:59 IST

भाजपा के वीरेंद्र सिंह ने आम बजट को अतीत की गलतियों को सुधारने और भविष्य की चुनौतियों का सामना करने वाला बताते हुए कहा कि स्वदेशी की अवधारणा पर आधारित बजट ने देश की राजनीति में पैदा हुए भरोसे के संकट को कम किया है।

Open in App
ठळक मुद्देउन्होंने कहा कि अगर लोहिया का कहना सही था तो नरेंद्र मोदी को भी 25 साल तक प्रधानमंत्री रहना चाहिए।इस बजट में यह उपाय किया गया है कि गरीब और किसान के परिश्रम का पसीना सूखने से पहले उसका पारश्रमिक मिल जाए।

भाजपा के एक सांसद ने मंगलवार को कहा कि देश में संसदीय राजनीति के बाहर महात्मा गांधी और संसदीय राजनीति के अंदर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जैसा कोई नेता नहीं हुआ और पहली बार देश की जनता को भरोसा हुआ है कि यह सरकार जो कहती है, वह करती है।

भाजपा के वीरेंद्र सिंह ने आम बजट को अतीत की गलतियों को सुधारने और भविष्य की चुनौतियों का सामना करने वाला बताते हुए कहा कि स्वदेशी की अवधारणा पर आधारित बजट ने देश की राजनीति में पैदा हुए भरोसे के संकट को कम किया है।

लोकसभा में आम बजट पर चर्चा के दौरान सिंह ने कहा कि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पिछले पांच साल चलने वाली सरकार ने गांव में रहने वाले गरीबों के मन में भरोसा पैदा किया है। इससे पहले देश की राजनीति में भरोसे का संकट इसलिए पैदा हुआ था क्योंकि लोग कहते कुछ थे, करते कुछ थे और दिखता कुछ था।

सिंह ने कहा कि देश की जनता को पहली बार भरोसा हुआ है कि यह सरकार जो कहती है, वह करती है। उन्होंने कहा कि संसदीय राजनीति में गुजरात ने दो सपूत दिये हैं। संसदीय राजनीति से बाहर महात्मा गांधी जैसा बड़ा नेता नहीं हुआ और संसदीय राजनीति के अंदर नरेंद्र मोदी जैसा कोई बड़ा नेता नहीं हुआ। दोनों गुजरात के सपूत हैं।

उन्होंने कहा कि संसदीय लोकतंत्र में विरोध के लिए विपक्ष का मजबूत होना जरूरी है लेकिन आज विपक्ष की विरोध की ताकत खत्म हो गयी है। विपक्ष को गांव और किसान के मुद्दों पर सरकार के साथ एकमत होना चाहिए।

सिंह ने कहा कि किसानों के सवाल पर मतभेद नहीं होने चाहिए। उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर, समाजवादी नेता राम मनोहर लोहिया और जयप्रकाश नारायण का भी उल्लेख किया। भाजपा सांसद ने कहा कि लोहिया ने कई साल पहले इसी सदन में तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी से कह दिया था कि अगर वह महिलाओं को धुआंरहित चूल्हा और शौचालय दे दें तो 25 साल तक उन्हें कोई नहीं हटा सकता। लेकिन कांग्रेस ने इस बारे में नहीं सोचा।

उन्होंने कहा कि अगर लोहिया का कहना सही था तो नरेंद्र मोदी को भी 25 साल तक प्रधानमंत्री रहना चाहिए। सिंह ने कहा कि लोहिया, जयप्रकाश और दत्तोपंत ठेंगड़ी ने जिस भारत का सपना देखा था। यह बजट उस सपने को पूरा करेगा।

उन्होंने कहा कि इस बजट में यह उपाय किया गया है कि गरीब और किसान के परिश्रम का पसीना सूखने से पहले उसका पारश्रमिक मिल जाए। चर्चा में हिस्सा लेते हुए भाजपा सांसद राज्यवर्द्धन सिंह राठौर ने कहा कि बजट में सरकार की योजनाओं का सार है।

बजट में विकास की रूपरेखा है, भविष्य की उम्मीदों और उसे पूरा करने की इच्छाशक्ति का खाका है । उन्होंने कहा कि पिछले पांच वर्षो में जनता ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के काम को देखा और परखा और दोबार उनमें विश्वास व्यक्त करते हुए बड़ा बहुमत दिया।

2019 के बजट में नये भारत की नींव रखने का काम किया गया है। राठौर ने कहा कि हमारी सरकार ने हर व्यक्ति को गांव तक सड़कों से जोडने का काम किया और अब हमने 2024 तक हर व्यक्ति को पानी देने का संकल्प व्यक्त किया है।

हम लक्ष्य बनाते हैं और तारीख से पहले उसे पूरा करते हैं। भाजपा सदस्य ने कहा कि दुनिया को आज भारत में विश्वास जगा है और वह निवेश करने को उत्सुक है क्योंकि उसे लगता है कि यहां स्थिर सरकार, आधारभूत ढांचे के विकास का कार्य और कारोबार के अनुकूल माहौल है। 

टॅग्स :संसद बजट सत्रमहात्मा गाँधीनरेंद्र मोदीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

कारोबारसंसद ने जन विश्वास विधेयक 2026 पारित, 717 अपराधों को अपराध की श्रेणी से बाहर किया, जुर्माने की राशि 1 करोड़ रुपये?

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों