लाइव न्यूज़ :

सिद्धू मूसेवाला के परिजनों ने की गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात, मांगा बेटे के खून का इंसाफ

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: June 4, 2022 16:44 IST

पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला के मां-बाप ने चंडीगढ़ में गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात करके बेटे की हत्या की जांच सीबीआई से कराने की मांग की।

Open in App
ठळक मुद्देसिद्धू मूसेवाला के परिजनों ने चंडीगढ़ में गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की मूसेवाला के मां-बाप से मिलकर गृहमंत्री अमित शाह भावुक हो उठेमुलाकात के दौरान मूसेवाला की मां लगातार रोती रहीं और गृहमंत्री से बेटे के खून का इंसाफ मांगती रहीं

चंडीगढ़: बीते 29 मई को पंजाब के मानसा में अज्ञात हमलावरों द्वारा मारे गये पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला के परिजनों ने चंडीगढ़ में गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात करके उनसे इंसाफ मांगा है। 

जानकारी के मुताबिक मूसेवाला के मां-बाप से मिलकर गृहमंत्री अमित शाह भावुक हो उठे। दरअसल पूरी मुलाकात में मूसेवाला की मां लगातार रोती रहीं और गृहमंत्री शाह से अपने बेटे के खून का इंसाफ मांगती रहीं।

खबरों के मुताबिक गृहमंत्री अमित शाह ने दिवंगत सिद्धू मूसेवाला के परिजनों को हौसला दिया और कहा कि केंद्र सरकार उनके बेटे की मौत के मामले में कड़ी कार्रवाई के लिए पंजाब सरकार से कहेगी और खुद भी इस मामले में अपने स्तर पर प्रयास करेगी।

वहीं गृहमंत्री से मुलाकात के मामले में जानकारी देते हुए केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा कि मूसेवाला के मां-बाप ने पहले ही गृहमंत्री अमित शाह को चिट्ठी लिखकर हत्या की जांच सीबीआई से करवाने की मांग की थी। जिस मामले में अमित शाह ने मूसेवाला के परिजनों को विचार करने का आश्वासन दिया है।

मालूम हो कि केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मूसेवाला के परिजनों की यह यह मुलाकात चंडीगढ़ में इसलिए हुई क्योंकि वह हरियाणा के पंचकूला में 'खेलो इंडिया यूथ गेम्स' का उद्घाटन करने के लिए वहां पहुंचे थे।

गृहमंत्री के साथ आज हुई मुलाकात के पूर्व शुक्रवार को मूसेवाला के परिजनों से पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने भी मानसा जाकर मुलाकात की थी।

जनता के भारी विरोध के बावजूद मूसेवाला के घर पहुंचे मुख्यमंत्री मान ने परिजनों को भरोसा दिलाया कि पंजाब सरकार मूसेवाला को हत्यारों को पकड़ने के लिए दिन-रात एक किये हुए हैं और कातिलों को जल्द पकड़क उन्हें सजा दिलवाने का काम पंजाब सरकार जल्द से जल्द करेगी।

बताते हैं कि बावजूद सीएम के आश्वासन के मूसेवाला के परिजनों ने कहा कि वो अपने बेटे के कातिलों को सजा दिलवाने के लिए कम से कम सीबीआई जांच की मांग कर रहे हैं।

वहीं पंजाब सरकार सीबीआई जांच से बचने की कोशिश कर रही है और उसकी दलील है कि पंजाब पुलिस की एसआईटी इस मामले में काफी बेहतर काम कर रही है और मूसेवाला के गुनहगारों को जल्द ही सलाखों के पीछे पहुंचा देगी। (समाचार एजेंसी एएनआई के इनपुट के साथ)

टॅग्स :अमित शाहसिद्धू मूसेवालाचंडीगढ़गृह मंत्रालय
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतसेवा ‘डायल 112’ की 400 गाड़ियों को हरी झंडी दिखाई और 33 मोबाइल फॉरेंसिक प्रयोगशाला की शुरुआत, अमित शाह ने कहा- नक्सलियों को किया साफ?

भारतगुजरात स्थानीय निकाय चुनाव 2026ः ​​84 नगरपालिका में से 77, 34 जिलों में से 33 और 260 तालुका में से 253 पर बीजेपी की जीत?, अमित शाह ने कहा- कांग्रेस साफ और आप 0 पर आउट?

भारतLok Sabha Poll 2029: विधानसभाओं में जीत से लोकसभा की पृष्ठभूमि बना रही भाजपा! 

भारतआखिर क्यों सीएम योगी आदित्यनाथ, मोहन यादव और विष्णु देव साय से मिले अमित शाह, यूपी, एमपी और छत्तीसगढ़ में क्या हो सकता?, इन राज्य में 2027-28 में चुनाव

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र

भारततख्त श्री पटना साहिब गुरुद्वारे में माथा टेकने पटना पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केन्द्र सरकार और भाजपा पर बोला तीखा हमला