लाइव न्यूज़ :

ईंधन मूल्यों की बढ़ोतरी पर सीतारमण के ‘धर्मसंकट’ बयान की शिवसेना ने आलोचना की

By भाषा | Updated: February 26, 2021 18:18 IST

Open in App

मुंबई, 26 फरवरी शिवसेना ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा ईंधन के मूल्यों में तेजी से बढ़ोतरी के मुद्दे को ‘‘धर्मसंकट’’ बताने की शुक्रवार को आलोचना की और कहा कि अगर वह इसका समाधान नहीं कर सकती हैं तो उन्हें पद पर बने रहने का अधिकार नहीं है।

शिवसेना के सांसद संजय राउत ने आरोप लगाया कि मंत्री मुद्दे से बचने का प्रयास कर रही हैं।

उन्होंने संवाददाताओं से कहा, ‘‘आपको ‘धर्म’ के नाम पर वोट मिला। अगर पेट्रोल और डीजल के मूल्य कम करना धर्मसंकट है तो फिर धर्म की राजनीति मत कीजिए।’’

उन्होंने कहा कि सरकार की प्राथमिक जवाबदेही लोगों को महंगाई से बचाना है और निर्णय लेते समय उसे बनिया जैसा लाभ एवं हानि का नजरिया नहीं अपनाना चाहिए।

शिवसेना नेता ने कहा, ‘‘(तत्कालीन) प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को भी संप्रग के शासनकाल में इस तरह की स्थिति (ईंधन के उच्च मूल्य) से रू-ब-रू होना पड़ा था लेकिन उन्होंने इसका सामना किया और आप बच रहे हैं।’’

राज्यसभा सदस्य ने कहा कि अगर पेट्रोल और डीजल के उच्च मूल्य ‘धर्मसंकट’ हैं तो सीतारमण को पद पर नहीं रहना चाहिए।

उन्होंने दावा किया कि पड़ोसी श्रीलंका और नेपाल में पेट्रोल और डीजल की कीमतें 40 फीसदी कम हैं।

अहमदाबाद में बृहस्पतिवार को एक कार्यक्रम में यह पूछे जाने पर कि क्या उपभोक्ताओं को राहत देने के लिए केंद्र ईंधन के उपकर एवं अन्य करों में कटौती पर विचार कर रहा है तो सीतारमण ने कहा कि इस सवाल ने उन्हें ‘‘धर्मसंकट’’ में डाल दिया है।

उन्होंने भारतीय प्रबंधन संस्थान अहमदाबाद के छात्रों से बातचीत में कहा, ‘‘यह छिपा हुआ तथ्य नहीं है कि केंद्र को इससे राजस्व प्राप्त होता है। यही मामला राज्यों के साथ है। मैं सहमत हूं कि उपभोक्ताओं पर कम बोझ पड़ना चाहिए।’’

उन्होंने कहा, ‘‘इसके लिए केंद्र और राज्यों को एक-दूसरे से बातचीत करनी चाहिए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारत अधिक खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां