लाइव न्यूज़ :

कोरोना कहर के बीच बिहार में मौसम ने ली करवट, कई लोगों की गई जान, जानें पूरा मामला

By एस पी सिन्हा | Updated: May 10, 2021 21:46 IST

Bihar Weather Alert: बिहार में जारी कोरोना के तांडव के बीच आसमान से बरसी आग, वज्रपात के कारण गई सात लोगों की जान, बड़े पैमाने पर फसलों का हुआ नुकसान

Open in App
ठळक मुद्देमौसम विभाग ने बताया है कि सुबह में चली आंधी का रफ्तार करीब 40-50 किमी प्रति घंटा थी।आंधी बारिश के कारण राज्य के कई जगहों पर पेड़ गिर गए।

बिहार में कोरोना के जारी तांडव के बीच लोगों के लिए अब आसमान से भी आफत बरस रही है। मौसम के भी करवट बदल लेने के कारण बारिश और वज्रपात से भी आफत की शुरुआत हो गई है। पिछले कुछ ही घंटों में सात लोगों की मौत हो गई है। जबकि आधा दर्जन लोगों के झुलसने की बात सामने आ रही है, जिन्हें नजदीकी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। 

आज अहले सुबह राज्य में धूल भरी आंधी के साथ जमकर हुई बारिश ने जहां तपिश को सामान्य स्तर पर ला दिया है। वहीं दूसरी ओर ग्रामीण इलाकों में आंधी के कारण आम के फसल काफी क्षति पहुंची है। लाली पर पहुंची लीची की फसलों को आंधी और बारिश से सबसे अधिक नुकसान हुआ है। उल्लेखनीय है कि पिछले कुछ दिनों से मौसम का मिजाज बदला है। 

आज मौसम विभाग ने राज्यभर के कई हिस्सों में बारिश और वज्रपात की आशंका जाहिर की थी। आपदा प्रबंधन विभाग ने वज्रपात को लेकर अलर्ट भी जारी किया गया था। सूबे में कई जगहों पर आज जमकर बारिश हुई। इस दौरान सूबे में वज्रपात के बहाने काल ने सात लोगों की जिंदगी लील ली। कई जिलों में आज तेज बारिश के साथ वज्रपात भी हुआ। 

वहीं इस तूफान ने आम की फसल को भी व्यापक नुकसान पहुंचाया। मौसम विभाग के अनुसार बिहार का मौसम काफी तेजी से बदल रहा है। जिसके चलते 12 मई तक कई जिलों में तेज हवाओं के साथ बारिश और वज्रपात होने की संभावना जताई गई है। आज हुए वज्रपात के कारण पटना में दो लोगों की मौत हो गई। जबकि सुपौल, दरभंगा, मधेपुरा और मुजफ्फरपुर में वज्रपात से एक-एक लोगों की जान गई। 

टॅग्स :कोरोना वायरसबिहार में कोरोनामौसम रिपोर्ट
Open in App

संबंधित खबरें

भारतWeather Updates: पश्चिमी विक्षोभ के बावजूद जम्मू-कश्मीर में मार्च का महीना गुजरा सूखा, 34 फीसदी दर्ज हुई गिरावट

कारोबारकश्मीर मौसमः ताजा बारिश और बर्फ से राहत, गुलमर्ग और सोनमर्ग में बर्फबारी से पर्यटक खुश, ईद के दिन बाजार में रौनक?

भारत8 मार्च 2020 के बाद 21 मार्च 2026?, पिछले 6 वर्षों में मार्च का सबसे ठंडा दिन दर्ज, दिल्ली-एनसीआर में कोहरा, वीडियो

भारतDelhi Weather Today: रिमझिम बारिश के बीच हुई दिल्लीवालों की सुबह, 16 डिग्री तापमान ने बढ़ाई सिहरन; आज रहेगा येलो अलर्ट

कारोबार5 से 6 इंच ताजा बर्फ?, गुलमर्ग में बर्फबारी जारी, पर्यटक खुश और किसान खुशहाल?, ढलान, सड़क और छतों पर बर्फ की चादर

भारत अधिक खबरें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल