लाइव न्यूज़ :

नंदीग्राम की घटना को लेकर सुरक्षा निदेशक, पुलिस अधीक्षक निलंबित, जिलाधिकारी को हटाया गया

By भाषा | Updated: March 14, 2021 19:27 IST

Open in App

कोलकाता, 14 मार्च नंदीग्राम में एक हादसे में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के घायल होने के बाद सुरक्षा निदेशक विवेक सहाय और पूर्व मेदिनीपुर के पुलिस अधीक्षक प्रवीन प्रकाश को रविवार को निलंबित कर दिया गया। चुनाव आयोग ने यह जानकारी दी।

आयोग ने कहा कि उस घटना के सिलसिले में जिला मजिस्ट्रेट विभु गोयल को भी हटा दिया गया है और गैर-चुनावी पद पर उनका तबादला कर दिया गया है।

एक आधिकारिक वक्तव्य में कहा गया कि पश्चिम बंगाल के मुख्य सचिव की ओर से दी गई रिपोर्ट और विशेष आम पर्यवेक्षकों अजय नायक तथा विवेक दुबे की संयुक्त रिपोर्ट पर आयोग की एक बैठक के बाद यह फैसला लिया गया।

हादसा 10 मार्च को हुआ था।

वक्तव्य में कहा गया, ‘‘इन रिपोर्टों को देखने के बाद आयोग ने फैसला लिया है कि आईपीएस विवेक सहाय, निदेशक सुरक्षा को इस पद से हटाया जाएगा और तत्काल निलंबन में रखा जाएगा। बतौर सुरक्षा निदेशक जेड प्लस सुरक्षा प्राप्त व्यक्ति को सुरक्षा प्रदान करने की उनकी प्राथमिक जिम्मेदारी अदा नहीं कर पाने के कारण हफ्ते भर के भीतर उनके खिलाफ आरोप तय किए जाने चाहिए।’’

आयोग ने कहा कि मुख्य सचिव को पुलिस महानिदेशक के साथ परामर्श करके नए सुरक्षा निदेशक के बारे में तत्काल फैसला करने का अधिकार है।

वक्तव्य में कहा गया, ‘‘स्मिता पांडे को तत्काल जिलाधिकारी और पूर्व मेदिनीपुर का डीईओ बनाया जाता है। वह विभु गोयल की जगह लेंगी। गोयल का गैर-चुनावी पद पर तबादला किया जाएगा। पूर्व मेदिनीपुर के पुलिस अधीक्षक प्रवीण प्रकाश को भी तत्काल निलंबन में भेजा जाएगा और बंदोबस्त करने में बड़ी नाकामी के लिए उनके खिलाफ आरोप तय किए जाएंगे।’’

सुनील कुमार यादव को पूर्वी मेदिनीपुर का नया पुलिस अधीक्षक बनाया गया।

आयोग ने कहा, ‘‘मुख्य सचिव सुनिश्चित करेंगे कि नंदीग्राम मामले की जांच पूरी और अगले पंद्रह दिन में कानून के हिसाब से कार्रवाई हो। इस संबंध में आयोग को 31 मार्च 2021 तक रिपोर्ट भेजी जाएगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे